फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 congress leader manish tiwari statement over BJP

पहले चरण के मतदान में भाजपा को भारी नुकसान: मनीष तिवारी

Mon, 15 Apr 2019 06:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Apr 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress leader manish tiwari statement over BJP
मनीष तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने श्री नयनादेवी मां के दर पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। तिवारी का कहना है कि कांग्रेस की नैया तो भाजपा अपने पांच सालों के कार्यकाल से ही पार लगा चुकी है।

विज्ञापन


पांच सालों में मोदी सरकार ने केवल पूंजीपतियों की ही मदद की है। महा गठबंधन को तिवारी ने मिथ्या बताया। उन्होंने कहा कि अभी कई राज्यों में अन्य राजनीतिक दलों के साथ वार्ताएं चल रही हैं ताकि उनके साथ भी गठबंधन कर सकें। जैसे-जैसे चुनाव संपन्न होगा, वैसे-वैसे कांग्रेस अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करती रहेगी।
विज्ञापन


दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में लोग वोट बरबाद नहीं करते हैं, केवल बड़ी पार्टियों को ही वोट डालते हैं। जो भाजपा और कांग्रेस है। ऐसे में दिल्ली में उन्हें आप के साथ गठबंधन करने की आवश्यकता नहीं है। इस मौके पर उनके साथ केपी राणा, अंगद, विरेंद्र ढिल्लों आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed