सुक्खू समेत पांच विधायकों पर कांग्रेस हाईकमान सख्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर और पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल को विश्वास में लिए बिना चुनाव आयोग में ज्ञापन सौंपने और मनमर्जी से प्रचार करने पर हाईकमान ने पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू समेत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पांच विधायकों पर नकेल कसी है।
हाईकमान ने इन्हें पत्र जारी कर कहा है कि पांचों विधायक अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में ही प्रचार करेंगे। उधर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव आयोग में ज्ञापन सौंपने से पहले पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को विश्वास में लिया गया था।
सूक्खू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अपशब्द कहे हैं। जब इस गंभीर मामले में किसी ने शिकायत नहीं की तो कोई तो शिकायत करेगा। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र के विधायक प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष को विश्वास में लिए बिना मनमानी करके अपने क्षेत्र के बाहर प्रचार के लिए लगातार जा रहे हैं।
मीरपुर संसदीय क्षेत्र में ही प्रचार करें
इन विधायकों से कहा गया है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ही प्रचार करें। अगर जरूरी है तो प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को विश्वास में लेना होगा। स्वीकृति मिलने के बाद ही ये विधायक अपना क्षेत्र छोड़कर प्रचार को बाहर जा सकेंगे।
इसके अलावा इन विधायकों से कहा गया है कि वह हर कहां प्रचार को कहां जा रहे हैं, इसकी जानकारी प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष को देनी होगी। हाईकमान ने इस बात पर भी कड़ा नोटिस लिया है कि प्रभारी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष राठौर को विश्वास में लिए बिना कैसे कांग्रेस के नाम से चुनाव आयोग के समक्ष ज्ञापन देने गए। चुनाव आयोग को ज्ञापन देने से पहले प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष को क्यों नहीं बताया गया?
हाईकमान ने साफ कहा है कि कोई भी कदम उठाने से पहले प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष को विश्वास में लिया जाए। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से भी मिले और उनसे राज्य में चुनाव प्रचार को लेकर भी उन्होंने चर्चा की।