फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 congress appoint observer in Hamirpur

भितरघात का डर, यहां जल्द ही ऑब्जर्वर तैनात करेगी कांग्रेस

Mon, 15 Apr 2019 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Apr 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress appoint observer in Hamirpur
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस हाईकमान ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों में अब्जर्वर लगाने के फरमान दे दिए हैं ताकि लोकसभा चुनाव में भितरघात से बचा जा सके। हाईकमान को भेजी मेलों में आरोप लगाया गया है कि कुछ नेता प्रत्याशी का सहयोग नहीं कर रहे हैं। हाईकमान के पास भितरघात की आशंका को लेकर शिकायतें पहुंच चुकी हैं। इसके बाद से एआईसीसी हरकत में आया है। संसदीय क्षेत्र के तीन जिलों में जल्द एक केंद्रीय और एक स्थानीय पर्यवेक्षक तैनात किया जा रहा है। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यालय में काफी ई-मेल पहुंची हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भेजी इन ई-मेल पर राहुल गांधी (आरजे) आफिस ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसके बाद से एआईसीसी से कहा गया है कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान कड़ी नजर रखी जाए।
विज्ञापन


इसके लिए हमीरपुर संसदीय सीट के तीनों जिलों में केंद्रीय ऑब्जर्वर लगाए जाएं। इनके साथ  स्थानीय ऑब्जर्वर भी तैनात करें। स्थानीय ऑब्जर्वर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की सहमति से लगेंगे। ये स्थानीय ऑब्जर्वर लोकसभा चुनाव के दौरान पैनी नजर रखेंगे और साथ ही हाईकमान के पास हर दिन अपनी रिपोर्ट देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे स्थानीय ऑब्जर्वर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने लगाने थे परंतु वह इन दिनों महाराष्ट्र के चुनावों में व्यस्त हैं। इस कारण से यह जिम्मा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा गया है। वर्तमान में हमीरपुर से कांग्रेस के तीन और ऊना से दो विधायक प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दूसरी ओर, हाईकमान ने साफ कर दिया है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विधायकों और चुनाव लड़े प्रत्याशियों के जिम्मे कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें। इसी जीत हार के आधार पर विधायकों और चुनाव लड़े प्रत्याशियों का भविष्य तय होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed