फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: cm jairam thakur statement over rahul gandhi in shimla

नकली गांधी पिता-पुत्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में डाली: जयराम

Thu, 09 May 2019 06:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 May 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: cm jairam thakur statement over rahul gandhi in shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कहा कि लुटेरे बाप-बेटे और उनके विदेशी रिश्तेदारों ने देश को बुरी तरह लूटा और अपने ऐशो आराम के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। ऊंचे खानदान की अकड़ में ये लोग खुद को सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर समझते हैं। अन्य विपक्षी नेताओं में न तो ईमानदारी है और न ही विजन। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तथ्य जगजाहिर हो चुका है कि प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने भारतीय नौ सेना के जंगी जहाज आईएनएस विराट और नौसेना के हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल एक समुद्री टापू पर दस दिन तक परिवार के साथ मौज मस्ती करने के लिए किया। इस दौरान उनके विदेशी ससुराल वाले भी मौजूद थे।

विज्ञापन


यह वह समय था, जब विराट को भारतीय जलसीमा की सुरक्षा के लिए दक्षिणी क्षेत्र के समुद्र में तैनात किया गया था। कहा कि पीएम मोदी ने पांच साल के कार्यकाल में एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। होली, दिवाली और रक्षाबंधन जैसे त्योहार भी सैनिकों के बीच मनाए। कहा कि राहुल गांधी ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपये के आर्थिक घपले में जमानत पर छूटे राहुल गांधी राफेल डील इसलिए सार्वजनिक करना चाहते हैं, ताकि पाकिस्तान और चीन को भारतीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां मिल जाएं। भारत से ज्यादा राहुल गांधी की लोकप्रियता पाकिस्तान में है। हैरानी की बात है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने तीसरे हलफनामे में यह माफी मांगी, क्योंकि ऐसा न करने पर उन्हें जेल भेजा जा सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed