फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: cm jairam thakur statement in sirmour

मैंने खेतों में हल चलाया, कनक भी पीठ पर उठाई: जयराम

Tue, 30 Apr 2019 09:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: cm jairam thakur statement in sirmour

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि उन्हें नया-नया मुख्यमंत्री कहा जा रहा है। वह विधानसभा में कई बार नेतृत्व कर चुके हैं। फिर भी वह नए ही सही। सत्ता संभालते ही उन्होंने जनहित से जुड़े कई नाम काम शुरू किए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। वह बुजुर्ग हैं, इसलिए मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं कहूंगा। सीएम ने सिरमौर जिले के नौहराधार में आयोजित चुनावी जनसभा में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता के समक्ष रखीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चाहे खेतों में हल चलाने की बात हो या आलू की बिजाई की। घराट से कनक पीठ पर उठाई है। हम कई परिस्थितियों से गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जब पाकिस्तान हमला करता था तो एक चिट्ठी पाकिस्तान भेजी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देश को ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जिनमें निर्णय लेने की क्षमता है। तंज कसते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी को पूरा देश पप्पू कहता है। कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद व भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है।  इस अवसर पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, बलवीर चौहान, हिरदा राम, कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे।

पिछड़े वर्ग से प्रधानमंत्री बनना कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति का सवाल उठाकर देश के करोड़ों पिछड़ों, दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों का अपमान कर रही है। उसे एक गरीब और पिछड़े वर्ग के नेता का प्रधानमंत्री बनना रास नहीं आ रहा है।

कांग्रेस खानदानी सामंतवाद की पार्टी है, जिसमें दलितों और पिछड़े वर्गों को नेतृत्व सौंपने की परंपरा ही नहीं है। जयराम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार सामने देखकर कांग्रेस के नेता हताशा में जातिवाद का जहर उड़ेल रहे हैं, जिससे समाज में टकराव पैदा हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दृढ़ विश्वास है कि एक ही खानदान का व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है। नकली गांधी परिवार न तो पार्टी के भीतर लोकतंत्र को मानता है और न ही सांविधानिक पदों पर है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक पिछड़ी जाति के गरीब परिवार में जन्म लेकर भाजपा के उच्च पदों पर और फिर प्रधानमंत्री पद तक इसलिए पहुंच गए, क्याेंकि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed