{"_id":"5cd41c7ebdec220755417b0b","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-jairam-thakur-election-rally-paonta-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- राहुल के भाषणों से कांग्रेस के नेता ही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- राहुल के भाषणों से कांग्रेस के नेता ही परेशान
Thu, 09 May 2019 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब/शिलाई (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब/शिलाई (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 09 May 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगनी पड़ी है। खुद कांग्रेस के लोग उनसे परेशान हैं। उनकी पार्टी के नेता भाषण पूरा होने तक इसी चिंता में रहते हैं कि कुछ उल्टा-पुल्टा न बोल दें। कांग्रेस के कुछ लोग धमकी दे रहे हैं कि आप (सीएम) भाषण में पप्पू क्यों बोलते हो? हमने कहा कि पहले देश में पप्पू तो बड़े प्यार से नाम रखकर बोला जाता है। अब मां-बाप ने यह नाम तक रखना छोड़ दिया।
विज्ञापन
शिलाई और पांवटा की जनसभा में सीएम ने कहा कि एडीए सरकार के समय हुए देश पर 26/11 हमले के बाद तत्कालीन पीएम ने केवल चिट्टी लिखी थी। पाकिस्तान का कोई लेना-देना ही नहीं और बात खत्म। आज देश के दमदार पीएम ने पूरे विश्व को साफ संदेश दिया। शिमला से इस बार मैदान में दोनों पूर्व सैनिक हैं। एक तरफ आतंक व पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने वाली भाजपा का व दूसरी तरफ सबूत मांगने वाली पार्टी का है।
विज्ञापन
2019 का चुनाव अलग माहौल में हो रहा है। हर तरफ मोदी की लहर समय के साथ बढ़ रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई में कहा कि प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार के अधिकांश विकास कार्य केवल कागजों तक ही सीमित हैं। जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं किया गया है। कार्यकाल के अंतिम वर्ष में विकासात्मक कार्यों के फट्टे लगाने का कार्य किया। यही नहीं कई स्थानों में बिना बजट के शिलान्यास पट्टिकाएं लगाई गईं।
विज्ञापन