फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav 2019 highest and lowest voting percentage in himachal pradesh

हिमाचल में इन विधानसभा क्षेत्रों में हुआ सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान

Mon, 20 May 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 May 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 highest and lowest voting percentage in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में लोगों में खासा उत्साह दिखा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सिराज विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। यहां 81.47 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ है। यहां 61.79 फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन


आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में 2014 के मुकाबले कम मतदान हुआ है। 2014 में यहां 63.32 फीसदी मतदान हुआ था वहीं इस बार 2019 के चुनावों में यहां 62.71 फीसदी मतदान हुआ है। लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में भी 2014 के मुकाबले कम मतदान हुआ है।

विज्ञापन

Lok Sabha Chunav 2019 highest and lowest voting percentage in himachal pradesh

2014 में यहां 62.25 फीसदी मतदान हुआ था वहीं इस बार 2019 के चुनावों में यहां 61.79 फीसदी मतदान हुआ है। देवभूमि हिमाचल में मतदान के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए इस बार रिकॉर्ड 71 फीसदी मतदान कर इतिहास रच दिया है।

सूबे में यह अब तक सबसे ज्यादा मतदान है। इससे पहले 1998 के लोकसभा चुनाव में ही 65.32 प्रतिशत मतदान का सर्वाधिक रिकॉर्ड था। आखिरी सातवें चरण में हुए हिमाचल के लोकसभा चुनाव के मतदान के साथ ही 45 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है, जिस पर फैसला 23 मई को होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed