{"_id":"5cdfb8debdec2207272c4696","slug":"lok-sabha-chunav-2019-999-hundered-year-old-voters-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"999 शतकवीर भी मनाएंगे हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
999 शतकवीर भी मनाएंगे हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र का पर्व
Sat, 18 May 2019 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
त्रिपुरारी सांख्यान, अमर उजाला, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 May 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 19 मई को लोकतंत्र का पर्व मनाने के लिए हजारों नए मतदाता उत्साहित हैं। प्रदेश में सैकड़ों ऐसे मतदाता भी हैं, जो सौ साल और इससे अधिक आयु के हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 999 मतदाता सौ साल से अधिक आयु के हैं। कांगड़ा में सबसे अधिक 293 और लाहौल-स्पीति में सबसे कम 5 ऐसे मतदाता हैं। इनमें अधिकतर ऐसे बुजुर्ग हैं, जो चुनाव बूथों तक पहुंचने के लिए सक्षम नहीं होते।
विज्ञापन
ऐसे में उन्हें बूथों तक पहुंचाना बहुत चुनौती भरा होता है। परिजन उन्हें बूथ तक लाते हैं। कुछ बुजुर्ग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें पालकी, गाड़ियों अथवा पीठ पर उठाकर लाना पड़ता है। ऐसे मतदाताओं को बूथों तक लाने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। जहां सड़क सुविधा होगी, वहां वाहन और इन्हें सहारा देने के लिए स्वयंसेवियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
जिलावार शतायु वोटरों की संख्या
जिला चंबा में 72 शताऊ वोटर हैं। इनमें 36 पुरुष और 36 महिलाएं हैं। कांगड़ा में 293 वोटरों में 111 महिला और 182 पुरुष हैं। लाहौल में पांच मतदाता हैं। इनमें 2 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। कुल्लू में 24 में से 12 महिला और 12 ही पुरुष हैं। मंडी में 122 वोटरों में से 41 महिलाएं और 81 पुरुष हैं।
विज्ञापन
हमीरपुर में 125 ऐसे मतदाता हैं, जिनमें 31 महिला और 94 पुरुष हैं। ऊना में 103 वोटर हैं, जिनमें 33 महिला और 70 पुरुष हैं। बिलासपुर में 83 में से 23 महिलाएं और 60 पुरुष हैं। सोलन में 40, सिरमौर में 52, शिमला में 74 और किन्नौर में मात्र छह ऐसे वोटर हैं, जो सौ से अधिक आयु के हैं।