फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha and Assembly by-election candidates of Himachal Congress

Lok Sabha Elections: हिमाचल के हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस गुरुवार को तय कर सकती है प्रत्याशी

Wed, 24 Apr 2024 11:10 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 24 Apr 2024 11:10 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा गुरुवार को होगी।

विज्ञापन
Lok Sabha and Assembly by-election candidates of Himachal Congress
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस  प्रत्याशियों की घोषणा गुरुवार को कर सकती है। वहीं, छह सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के कुछ टिकट भी फाइनल हो सकते हैं। कुछ पर अभी पेच है। कांग्रेस अभी कुछ प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने से पहले सर्वे करवा रही है। प्रत्याशियों के चयन के लिए नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार दोपहर को नादौन से नई दिल्ली रवाना होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी 25 अप्रैल को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि बुधवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के पैनल बनाने को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होना भी संभावित है। छह विस क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए भी सर्वे के आधार पर संभावित प्रत्याशियों के पैनल तैयार किए जाएंगे। वीरवार को होने वाली केंद्रीय समिति की बैठक में प्रत्याशियों के पैनल रखे जाएंगे। धर्मशाला और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का मुख्यमंत्री खुद दौरा कर चुके हैं। स्थानीय राजनीति और समीकरणों के आधार पर अब मुख्यमंत्री इन दोनों सीटों के लिए प्रत्याशी तय करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़सर और कुटलैहड़ के प्रत्याशियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली है। इन चार सीटों पर मुख्यमंत्री की पसंद से ही प्रत्याशी तय होंगे। गगरेट में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। लाहौल-स्पीति से प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस अभी पसोपेश में है। यहां से भाजपा के पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा को पार्टी प्रत्याशी बनाने का फैसला अभी तक नहीं लिया गया है। उधर, कांगडा और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस सीटिंग विधायकों को चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। अगर विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने पर एकराय नहीं बनी तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर दांव खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुटलैहड़ से विवेक को टिकट मिलना तय
 विधानसभा उपचुनाव के लिए कुटलैहड़ हलके से विवेक शर्मा को टिकट दिया जाना लगभग तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री बीते दिनों सार्वजनिक तौर पर इसका एलान भी कर चुके हैं, अब सिर्फ हाईकमान की ओर से विवेक शर्मा के नाम पर मोहर लगने की औपचारिकता पूरी की जानी है। धर्मशाला विधानसभा हलके से नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, राकेश चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी की बहू का नाम पैनल में शामिल है। सुजानपुर से कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के अलावा सुरेंद्र डोगरा और राकेश ठाकुर के नाम को लेकर भी चर्चा जारी है।

यहां से वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके कैप्टन रणजीत सिंह के साथ भी कांग्रेस की बातचीत जारी है। लाहौल स्पीति से पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, जिला परिषद सदस्य अनुराधा राणा, भाजपा के पूर्व विधायक रामलाल मारकंडा को लेकर भी मंथन चल रहा है। जबकि गगरेट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राकेश कालिया और कुलदीप कुमार के नाम की चर्चा है। बड़सर विधानसभा हलके से पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, संजीव शर्मा और शर्मिला पटियाल के नाम पर विचार चल रहा है।

भाजपा से लाकर प्रत्याशी बनाने का हो रहा है विरोध
विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को पार्टी प्रत्याशी बनाने की मुहिम का विरोध भी चल रहा है। लाहौल स्पीति और गगरेट कांग्रेस इस बाबत अपना विरोध भी दर्ज करवा चुकी है। इसके अलावा बाहरी नेता को भी विधानसभा उपचुनाव लड़ने के पक्ष में इन 6 विधानसभा क्षेत्र के नेता नहीं है।

26 को डोडरा क्वार राजगढ़ में जनसभाएं करेंगे मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 26 अप्रैल को शिमला संसदीय सीट के तहत डोडरा क्वार और राजगढ़ में चुनावी जनसभाएं करना प्रस्तावित है। पार्टी नेताओं ने बताया कि 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुक्खू नई दिल्ली से सीधे जनसभाओं में पहुंचेंगे। उनके साथ शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी भी मौजूद रहेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed