फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   litfaste started in the memories of late khushwant singh at kasauli

लिटफेस्टः खुशवंत सिंह की यादों में डूबा कसौली, पहुंची ये बड़ी हस्तियां

Sat, 07 Oct 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 07 Oct 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
litfaste started in the memories of late khushwant singh at kasauli
खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आगाज शुक्रवार को हुआ। सोलन के कसौली में देश भर की जानी-मानी हस्तियों से सजे मंच पर लेखक, अभिनेता और राजनीतिज्ञों ने विचार साझा किए। लिटफेस्ट की शुरूआत पूर्व राज्यसभा सदस्य अरुण शौरी ने की। 
विज्ञापन


उन्होंने खुशवंत सिंह को जिंदादिल लेखक बताया। शौरी ने कहा कि खुशवंत सिंह बातों और शब्दों के जादूगर थे वो अपनी बात को बेहद सफाई के साथ कहते थे। बहुत सी महिलाएं उनकी लेखनी की कायल थी। 
विज्ञापन


खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने कहा कि वे पाकिस्तान से भी लेखकों को लाना चाहते थे, लेकिन राजनीतिक रिश्ते सही न होने की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी लेखक की ओर से एक मेल भी उन्हें मिला है। जब तक रिश्ते सुधर नहीं जाते तब तक पाकिस्तान से किसी भी लेखक का आना मुनासिब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कैमरे के सामने ज्यादा सहज हैं महिलाएं : दिव्या दत्ता

litfaste started in the memories of late khushwant singh at kasauli

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा कि मौजूदा माहौल में फिल्म जगत में महिलाओं को ज्यादा आजादी मिली है। पहले फिल्मों में रोमांस पेड़ों के बीच होता था लेकिन अब यह सोच बदल गई हैं। महिलाएं खुद ऐसे अभिनय करने के लिए तैयार हैं जिसमें पुरानी अभिनेत्रियां झिझक महसूस करती थी।

उन्होंने कहा कि वे खुद अपनी पहली फिल्म में ऐसे एक सीन के दौरान असहज हो गई थी। लेकिन बाद में सबकुछ सामान्य हो गया। महिला पटकथा और लोगों की पसंद के अनुसार काम कर रही हैं। महिलाएं कैमरे के सामने ज्यादा सहज हैं।

विरोध न करने वाली महिला से होता है दुष्कर्म : शोभा डे 

litfaste started in the memories of late khushwant singh at kasauli

लेखक शोभा डे ने कहा कि दुष्कर्म एक ऐसा कृत्य है जो विरोध न कर सकने वाली महिला के खिलाफ होता है। यह किसी भी स्तर पर जायज नहीं ठहराया जा सकता है। समाज में महिलाओं को आजादी से बात कहने का अधिकार है। लेकिन महिलाएं आजाद हैं इसका किसी दूसरे को कोई अर्थ नहीं ढूंढना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि राम रहीम और आशा राम जैसे लोगों के सामने आने से महिलाओं पर हो रहे अपराध उजागर हुए हैं। महिलाएं दो तरह की हैं एक साधारण और दूसरी असाधारण महिला। साधारण महिलाएं अपने साथ हो रहे अन्याय को दबा जाती हैं और उसका प्रतिरोध नहीं करती हैं। जबकि उन्हें इसके लिए साहस दिखाना चाहिए।

शत्रुघन सिन्हा की पुस्तक खामोश पर हुई चर्चा

litfaste started in the memories of late khushwant singh at kasauli

आखिरी सत्र में शत्रुघन सिन्हा की पुस्तक खामोश पर चर्चा हुई। खामोश शत्रुघन की जीवनी पर आधारित है और साहित्य में उनके आम इंसान से फिल्म जगह की बुलंदी तक पहुंचने का जिक्र है।

शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि कसौली बेहद खूबसूरत जगह है। यहां साहित्य पर चर्चा अपने आम में मजेदार है। खामोश ने उन्हें फिल्म जगत में शोहरत दिलवाई है और इस साहित्य में वे अपने आप को जीवंत पाते हैं। 

पहले दिन विजय तंखा, नीलिमा डालमिया अधर, पवन वर्मा, शोभा डे, दिव्या दत्ता, अमृता नारायण, अनंद पदमनाथन, एलिजाबेथ जेम्स, परिणय लाल, टीसीए राघवन ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed