{"_id":"65ce010c9b8751dd425a72b1b622102e","slug":"literary-awards-to-dr-kunwar-dinesh","type":"story","status":"publish","title_hn":" डॉ. कुंवर दिनेश को मिला साहित्य सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. कुंवर दिनेश को मिला साहित्य सम्मान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Apr 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के युवा लेखक, कवि, कथाकार, समीक्षक एवं अनुवादक डॉ. कुंवर दिनेश सिंह को अखिल भारतीय साहित्य सम्मान -2014 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
उन्हें यह सम्मान 30 मार्च को उज्जैन में साहित्य समारोह में सुप्रसिद्ध हिंदी पत्रिका समावर्तन के संस्थापक एवं प्रधान संपादक प्रभात कुमार भट्टाचार्य ने प्रदान किया।
विज्ञापन
डॉ. सिंह को उज्जैन, मध्यप्रदेश की साहित्यिक संस्था, शब्द प्रवाह साहित्य मंच ने हिंदी साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान और संस्था के वार्षिक संकलन शब्द सागर में प्रकाशित इनके काव्य के लिए यह सम्मान दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर तथा विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के पूर्व कुलपति प्रो. राम राजेश मिश्र ने की।
डॉ. सिंह को हिंदी तथा अंग्रेजी में लेखन के लिए पूर्व में भी कई पुरस्कार तथा सम्मान मिल चुके है। डा. दिनेश वर्तमान में राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, कोटशेरा में अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।