फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   link your aadhar card to get pension in time.

समय पर पैंशन चाहिए तो आज ही कर लें ये काम

Tue, 20 Jan 2015 11:07 AM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
link your aadhar card to get pension in time.

सालों से पैंशन ले रहे बुजुर्गों को बड़ा झटका लगा है। हजारों पैंशनर्स को फरवरी की पैंशन नहीं मिलेगी। दूसरे राज्यों की तरह हिमाचल के भी कई जिलों में पैंशनर्स को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


जिला कांगड़ा के ही 32 हजार पेंशनरों की पेंशन पर रोक लगा दी गई है। फरवरी माह में इनकी पेंशन नहीं आएगी। विधवा, बुढ़ापा, अपंगता पेंशन पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि ये पेंशनर बार-बार कहने के बावजूद आधार कार्ड जमा नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में जिला कल्याण विभाग ने इनकी पेंशन रोकने का फैसला लिया है। इससे पहले भी पेंशनरों को आधार कार्ड जमा करवाने के लिए सूचित किया गया था मगर अभी तक पेंशनर आधार कार्ड जमा नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में फरवरी माह में मिलने वाली पेंशन बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बचें इस परेशानी से

link your aadhar card to get pension in time.

पैंशन समय पर पाने के लिए सभी पैंशनरों को समय पर अपने आधार कार्ड बनवाने को कहा गया है। जिनके आधार कार्ड अभी नहीं बने हैं वे अपने नजदीक के केंद्र पर जाकर ये कार्ड बनवा सकते हैं।

कार्ड बनने के बाद पैंशनर्स अपने नजदीकी जिला कल्याण विभाग में जाकर इस कार्ड का नंबर या इसकी फोटो स्टेट कॉपी संबंधित अधिकारी को दे दें। इसके बाद ये जानकारी आपके रिकॉर्ड में दर्ज कर ली जाएगी।

इसके बाद तुरंत विभाग आपको पैंशन जारी करेगा। जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरियाल ने कहा कि 32 हजार पेंशनरों की पेंशन पर रोक लगाई गई है। आधार कार्ड मिलने पर ही इनकी पेंशन अदा की जाएगी।

एसएमएस से मिल रही जानकारी

link your aadhar card to get pension in time.

जिला कल्याण विभाग तमाम पैंशनरों को एसएमएस और पत्राचार के माध्यम से भी पैंशन बंद होने की जानकारी दे रहा है। पेंशनर आधार कार्ड जमा करवा देते हैं तो ही फरवरी माह में इनको पेंशन मिलेगी।

जिला कल्याण विभाग से विधवा पेंशन, अपंगता पेंशन, बुढ़ापा पेंशन जारी होती है। जिले में कुल 57 हजार पेंशनर कल्याण विभाग से पेंशन ले रहे हैं। इनमें से अभी तक 25 हजार पेंशनरों ने ही आधार कार्ड जमा करवाए हैं। 32 हजार पेंशनरों ने आधार कार्ड जमा नहीं करवाए हैं। ऐसे में फरवरी माह में इन्हें पेंशन की अदायगी कल्याण विभाग नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed