{"_id":"8d4b3b14c3c8e59fb3913e229850dc96","slug":"light-rainfall-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी शिमला में बारिश, सुहाना हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी शिमला में बारिश, सुहाना हुआ मौसम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 30 May 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। यहां सुबह करीब आठ बजे हल्की बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद तेज हवाएं चलने लगी और तेज बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे स्कूली छात्रों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
हल्की बारिश से जहां राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, धूल से भी निजात मिली है। शिमला में करीब दो मिलीमीटर बारिश हुई है। सोलन, सिरमौर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की खबर है।
मौसम के सुहाना होने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा राहत मिली है। ऊना, नालागढ़, अंब, बद्दी समेत निचले मैदानी इलाकों में वीरवार को पारा 42 डिग्री के पार चला गया था।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बारिश हुई है। दिन के समय मौसम साफ होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि अगले एक दो दिन में फिर से हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन