फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   License canceled for seven liquor contracts on illegal business of liquor

Illegal Liquor Business: हमीरपुर जिले में शराब के अवैध कारोबार पर सात शराब ठेकों को लाइसेंस रद्द

Wed, 29 Jun 2022 11:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jun 2022 11:16 PM IST
सार

अवैध शराब के मामले में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त के आदेश पर हमीरपुर एक्साइज विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर बाद यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
License canceled for seven liquor contracts on illegal business of liquor
शराब(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सात शराब ठेकों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। अवैध शराब के मामले में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त के आदेश पर हमीरपुर एक्साइज विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर बाद यह कार्रवाई की है। जिन शराब के ठेकों को सील किया गया है, उनमें टौणीदेवी, ऊहल, गवारडू, कलंझड़ी, पुंग खड्ड, कुठेड़ा और चौकी के शराब ठेके शामिल हैं। आगामी आदेशों तक इन शराब ठेकों पर शराब की कोई बिक्री नहीं होगी। वहीं, अब इन शराब ठेकों को एक्साइज विभाग नए सिरे से नए ठेकेदारों को नीलाम करेगा। विभाग ने जिले भर के शराब ठेकों के निरीक्षण के लिए तीन टीमों का गठन किया है। ये टीमें शराब ठेकों का निरीक्षण कर रही हैं।

विज्ञापन


22 जून को एक्साइज विभाग ने जिले के तीन शराब ठेकों से बिना परमिट 76 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद की थीं। जिस कंपनी की शराब इन ठेकों पर बरामद हुई, उसे 31 मार्च 2022 के बाद हिमाचल में बेचने की अनुमति नहीं है। शराब के अवैध कारोबार पर विभाग ने रिपोर्ट बनाकर संयुक्त आयुक्त मंडी से इस मामले में आगामी कार्रवाई के लिए लिखा था। 23 जून को उच्चाधिकारियों ने संबंधित शराब ठेकेदार के क्षेत्र में चल रहे सातों शराब ठेकों को सील करने के आदेश पारित किए।
विज्ञापन


इसके साथ ही शराब ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन संबंधित ठेकेदार के जवाब से विभाग संतुष्ट नहीं हो पाया। बुधवार को भी संबंधित शराब ठेकेदार हमीरपुर दौरे के दौरान यहां आए संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी यूएस राणा और उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विशाल गोरला के समक्ष पेश हुए। ठेकेदार की तमाम दलीलें विभागीय अधिकारियों को संतुष्ट नहीं कर पाईं। इस मामले में एक्साइज विभाग को प्रदेश सरकार का भी पूरा समर्थन मिला। चूंकि पूर्व में शराब कांड में सरकार की खूब किरकिरी हो चुकी है। एक्साइज विभाग की इस कार्रवाई से जिले के अन्य शराब ठेकों के संचालकों में हड़कंप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विशाल गोरला ने बताया कि विभाग ने जिला के तीन शराब ठेकों पर बिना परमिट अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिस पर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी थी। उच्चाधिकारी से संबंधित शराब ठेकेदार के सात ठेकों को सील करने के आदेश जारी किए थे। साथ ही संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभाग ने सभी सात शराब ठेकों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed