फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   less snowfall and rainfall in himachal this years.

हिमाचल में सूखे जैसे हालात, खड़ा हो सकता है बिजली-पानी का संकट

Sat, 06 Feb 2016 01:08 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
less snowfall and rainfall in himachal this years.

इस साल गर्मी के मौसम में हिमाचल के लोगों को बिजली और पानी का संकट झेलना पड़ सकता है। इसकी वजह दिसंबर और जनवरी में औसत से बहुत कम बारिश और बर्फबारी है। मौसम विभाग की मानें तो फरवरी में भी बारिश और बर्फबारी के आसार कम हैं।

विज्ञापन


ऐसे में जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। सूबे में जनवरी में सामान्य से 80 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश में सामान्य तौर पर जनवरी में औसतन 92 मिलीमीटर होती है। इसके मुकाबले इस बार महज 18 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


सिरमौर जिला में 98 और कांगड़ा में 91 फीसदी कम बारिश हुई है। दिसंबर माह में भी हिमाचल में 40 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। दिसंबर में 25.5 मिलीमीटर बारिश हुई। सामान्य से यह 40 फीसदी कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में कहां, कितनी हुई बारिश

less snowfall and rainfall in himachal this years.

जिला======बारिश(मिमी)====सामान्य====कमी(फीसदी)
बिलासपुर======11.1=========62.5======82
चंबा=========22.6========126.2======82
हमीरपुर=======11.2=========73=======85
कांगड़ा=======7.6=========83========91
किन्नौर======16.1=========102.1======84
कुल्लू=======37.9========86.9=======56
लाहौल-स्पीति===28.3=======132.8======79
मंडी=========13.5======71.1========81
शिमला=======22.6======69.1======67
सिरमौर======1.2=======58.4======98
सोलन======6.4========71.7======91
ऊना========10.8======92.5======80
कुल========18.7======92.5======80

दिसंबर-जनवरी में बर्फबारी
शिमला में वर्ष 2015 में दिसंबर में महज 0.3 सेंटीमीटर बर्फ बारी हुई है, जबकि दिसंबर 2014 में 38.1, 2013 में 7.8 और 2012 में 9.0 सेंटीमीटर हिमपात हुआ था। जनवरी 2015 में 10.7, 2014 में 25.3 2013 में 63.6 और 2012 में 95.0 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी।

हिमाचल में दिसंबर 2015 और जनवरी 2016 में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। फरवरी महीने में भी अधिक बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद नहीं है। - डा. मनमोहन सिंह, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed