फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   leopard trapped in kala amb sirmour

खेतों में कड़ाकी में फंसा ये जानवर, देखने के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम

Wed, 06 Dec 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर) Updated Wed, 06 Dec 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
leopard trapped in kala amb sirmour

गांव के खेत में लगाई कड़ाकी में एक ऐसा जंगली जानवर फंस गया जिसको देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सबसे पहले सुबह घास लेने जंगल जा रहे ग्रामीणों ने इस जानवर को देखा। 

विज्ञापन





















इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया लेकिन यह गांव हरियाणा की राज्य के दायरे में था। लिहाजा, हिमाचल वन विभाग की टीम ने हरियाणा वन विभाग और वन्य प्राणी विभाग को इसकी सूचना दी।  
विज्ञापन


हरियाणा वन विभाग की पिंजौर से आई वन्यप्राणी टीम व वन विभाग की टीम ने इस जानवर को काबू करके पिंजरे में डाल कर फिलहाल पिंजौर भिजवा दिया है। हिमाचल वन विभाग के अधिकारी भी टीम सहित मौके पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस भी मौके पर पहुंची

leopard trapped in kala amb sirmour

दरअसल प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से लगभग दस किलोमीटर दूरी पर स्थित हरियाणा सीमा के फिरोजपुर में खेतों में लगाई गई कड़ाकी में तेंदुआ फंस गया। सुबह लोगों ने वहां पर तेंदुए को फंसा हुआ देखा तो इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। 

देखते ही देखते वहां पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। तेंदुए को काबू करने के बाद पिंजौर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में खेतों में लगाई गई कड़ाकी में एक तेंदुआ फंस गया। हालांकि कड़ाकी किसने लगाई थी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

सुबह लोगों ने तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनीं तो वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह के समय कुछ ग्रामीण घास लेने जंगल की ओर जा रहे थे। उन्होंने सबसे पहले तेंदुए को कड़ाकी के फंसा हुआ देखा। 

साथ ही हरियाणा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हिमाचल प्रदेश वन विभाग के कोटला खंड के खंड अधिकारी सुरेशपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला हरियाणा क्षेत्र का था तो हरियाणा वन विभाग व वन्यप्राणी विभाग को सूचित किया गया। तत्पश्चात उन्होंने तेंदुए को काबू करके पिंजौर भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed