फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   leopard attack 23 injured in una himachal pradesh

देर रात बेडरूम में घुसा तेंदुआ, 23 लोगों को किया लहूलुहान

Sun, 10 Apr 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 10 Apr 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
leopard attack 23 injured in una himachal pradesh
बेडरूम में बैठा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

आदमखोर तेंदुआ शनिवार देर रात अंब के सूरी गांव में एक बेडरूम में जा घुसा। घटना के वक्त भीतर परिवार के तीन लोग टीवी देख रहे थे। तेंदुए ने इन पर हमला कर दिया जिससे चीख-पुकार मच गई। गांववाले दौड़े लेकिन तेंदुआ तब तक तीनों को गंभीर रूप से जख्मी कर चुका था।

विज्ञापन


बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचे गांववालों पर भी तेंदुए ने हमला बोल दिया। कुछ जान बचाकर भाग गए तो करीब 20 गांववाले भी तेंदुए के हमले में घायल हो गए। परिवार के तीनों लोगों को आपात स्थिति में अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दहशत के बीच लोगों ने इसकी सूचना ऊना स्थित वन विभाग के अधिकारियों को दी। देर रात 11:00 बजे ऊना से वन विभाग की आठ सदस्यीय टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन


टीम को ट्रेंकुलाइजर गन से लैस किया गया। डीएफओ आरके डोगरा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलते ही टीम को सूरी गांव की ओर रवाना कर दिया गया। करीब सवा बारह बजे टीम घटना स्थल पर पहुंची और तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि घर के अंदर घुसने के बाद लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया था। लोगों की सूझबूझ से कइयों की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed