{"_id":"5df516318ebc3e87ca32e7e5","slug":"leaving-the-victims-on-god-trust-the-dcs-got-offices-and-houses-repaired","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों को भगवान भरोसे छोड़ उपायुक्तों ने करवा ली दफ्तरों-आवासों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों को भगवान भरोसे छोड़ उपायुक्तों ने करवा ली दफ्तरों-आवासों की मरम्मत
Sun, 15 Dec 2019 12:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा में रखी कैग रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य के पांच जिलों के उपायुक्तों ने आपदा निधि का दुरुपयोग किया है। जिला शिमला, बिलासपुर, कांगड़ा, किन्नौर और सोलन के उपायुक्तों ने यह अनियमितताएं की हैं। उपायुक्तों ने आपदा से क्षतिग्रस्त न होने के बावजूद सरकारी कार्यालयों एवं आवासीय भवनों की मरम्मत पर 2.19 करोड़ खर्च दिए जबकि आपदा पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के दावे लंबित रखे।
विज्ञापन
शिमला में वर्ष 2016-2017 के बीच 29.19 लाख 26 कार्यों के लिए, बिलासपुर 2014-2017 के दौरान 37 कामों के लिए 52.73, कांगड़ा 2016-18 के दौरान 44.42 लाख 30 कार्यों के लिए, किन्नौर साल 2015-2017 के लिए 47.44 लाख 20 कार्यों के लिए और सोलन 2016-2018 के लिए 45.51 67 कार्यों के लिए स्वीकृत किए हैं। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य आपदा निधि का उचित उपयोग करने में राज्य कार्यकारी समिति अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर सकी।
विज्ञापन