{"_id":"5b6b261445a7d91c6c8a99484fccbed0","slug":"learn-why-sp-tendered-apologies-sir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए एसपी साहब को क्यों मांगनी पड़ी माफी? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए एसपी साहब को क्यों मांगनी पड़ी माफी?
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 Aug 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाह री शिमला की स्मार्ट पुलिस! पहले लोगों को परेशान किया और बाद में माफी मांग कर पल्ला झाड़ लिया। बुधवार को शिमला पुलिस की कुछ ऐसी ही स्मार्टनेस के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह ओल्ड बस स्टैंड की ओर आ रही एचआरटीसी बसों को छोटा शिमला के पास पुलिस ने रोक दिया। बसें सड़क किनारे खड़ी कर दी गईं। आफिस आवर के दौरान बसों में स्कूल कालेज के बच्चे और कर्मचारी सवार थे।
विज्ञापन
एकाएक बसें खड़ी होने के बाद यात्रियों ने इसका विरोध किया। पुलिस कर्मियों से बस खड़ी करने का कारण पूछा गया तो जवाब मिला - लॉग पर बसें रोकने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
एसपी साहब पहुंच रहे हैं। इंतजार करो। करीब आधे घंटे बाद एसपी साहब छोटा शिमला पहुंचे। इतने में यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका था। पुलिस की दबंगई से परेशान यात्री प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो गए। एसपी साहब ने मौके की नजाकत को देखते हुए चुपचाप बसें बस स्टैंड की ओर रवाना करने का इशारा कर दिया।
छोटा शिमला में जिस समय बसों में सवार यात्रियों और पुलिस के बीच विवाद हो रहा था ठीक उसी समय वायरलेस पर वीआईपी मूवमेंट का मेसेज जारी हुआ। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि सीएम का काफिला गुजरने की सूचना मिलते ही रोड क्लीयर करने के लिए तुरंत बसें आगे बढ़ा दी गई।
शिमला पुलिस की गलती की वजह से या फिर पुलिस की नेग्लीजेंसी ऑफ ड्यूटी के कारण यदि शहर के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है तो मैं इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मैने छोटा शिमला पहुंचते ही बसें रूट पर रवाना कर दी थी ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।