{"_id":"9852dcc7e28ddfd8be11b1122a8e8226","slug":"leakage-in-power-project-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट में भारी लीकेज, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट में भारी लीकेज, बाल-बाल बची जान
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 23 Dec 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्वती घाटी के मलाणा नदी पर बन रहे एवरेस्ट पावर प्राइवेट लिमिटेड मलाणा-2 में मंगलवार सुबह दस बजे एडिट चार में अचानक भारी लीकेज हो गई। इससे प्रोजेक्ट में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और लकड़ी प्रोजेक्ट के मेन ऑफिस की तरफ आने लगे।
विज्ञापन
इससे मेन ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी जान बचाकर भागे। अचानक पानी का बहाव साइट की डंपिंग नाले की ओर मुड़ गया। लीकेज से डपिंग साइट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। साइट से लेकर मैट तक भारी भू स्खलन हुआ है, जिससे कई पेड़ पौधे नष्ट हो गए। यह परियोजना में साल की दूसरी लीकेज है। वहीं परियोजना के डैम को इनटेक गेट खोलकर बचाया गया।
विज्ञापन
प्रबंधन ने मलाणा चरण-1 से जरी तक सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया। हालांकि हादसे में किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है। परियोजना में लीकेज के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना को मलाणावासी देवता का प्रकोप मान रहे हैं।
विज्ञापन
देवता के पुजारी सरनू राम, बुध राम कोकिया, दिला राम, प्रत्यक्षदर्शी बेई राम ने बताया कि कंपनी ने मलाणा के लोगों पर लाठीचार्ज और युवाओं को नौकरी से निकाला है। इसका दंड कंपनी को मिला है। वहीं प्रोजेक्ट के प्रबंधक दिनेश सिंह ने कहा कि ऐसी समस्या आती रहती है। उन्होंने कहा कि अभी कोई खतरा नहीं है।