{"_id":"5be26d12bdec2269b1699955","slug":"leaders-reached-jp-nadda-home-to-wish-him-diwali-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री के घर पर मिलने पहुंचे नेता, दिन भर चला बधाइयों का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री के घर पर मिलने पहुंचे नेता, दिन भर चला बधाइयों का सिलसिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 07 Nov 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अपने घर अमरपुर में दिवाली मनाने पहुंचे हैं। इस दौरान मंगलवार को नड्डा के घर में दिवाली की बधाई देने वालों का तांता लगा है। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह भी उनके घर पहुंचे और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्हें दिवाली की बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश में चल रहीं विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी केंद्रीय मंत्री से बातचीत की। इससे पहले सदर के विधायक सुभाष ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, जिप सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता नड्डा के निवास पर मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी बातचीत की।
विज्ञापन
दिवाली की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिन्हें केंद्रीय मंत्री ने इस बार प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए अपील की। उन्होंने लोगों को पौधे भी भेंट किए और लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील की है। दिन भर उनके निवास पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन