हिमाचल प्रदेश: 26 शिक्षकों को राज्य स्तरीय और पांच को मिलेगा श्रेष्ठ पुरस्कार, सरकार ने जारी की सूची
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के राज्य शिक्षक पुरस्कारों के लिए 26 शिक्षकों के नाम तय कर दिए हैं। इनमें स्कूलों के 21 और कॉलेजों के पांच शिक्षक शामिल हैं। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर लोकभवन शिमला में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के पांच शिक्षकों को श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के उन शिक्षकों का मान बढ़ने जा रहा है, जिन्होंने चॉक और ब्लैकबोर्ड से आगे बढ़कर हजारों विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ा। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के राज्य शिक्षक पुरस्कारों के लिए 26 शिक्षकों के नाम तय कर दिए हैं। इनमें स्कूलों के 21 और कॉलेजों के पांच शिक्षक शामिल हैं। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर लोकभवन शिमला में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। चयनित स्कूल शिक्षकों में 15 को सामान्य और छह को विशेष पुरस्कार मिलेगा। तकनीकी शिक्षा के पांच शिक्षक और पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर चुके एक स्कूल शिक्षक को भी राज्य सम्मान दिया जाएगा।
51 शिक्षकों के साक्षात्कार और प्रस्तुतिकरण के बाद शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने 26 नामों पर अंतिम मुहर लगाई है। पुरस्कार के लिए चयनित 21 स्कूल शिक्षकों में 15 को सामान्य पुरस्कार और छह को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। सामान्य पुरस्कार गैर-जनजातीय/कठिन क्षेत्र श्रेणी में और विशेष पुरस्कार भी गैर-जनजातीय/कठिन क्षेत्र श्रेणी में प्रदान किए जाएंगे। सामान्य पुरस्कार पाने वाले 15 शिक्षकों में कांगड़ा के बालकरुपी से रसायन विज्ञान प्रवक्ता तिलक राज शामिल हैं। किन्नौर के कोठी से अजय कुमार (अर्थशास्त्र प्रवक्ता), यांग्पा से किरण कुमार (डीएम), कल्पा से राकेश कुमार (डीपीई), खदूरा से संजय कुमार नेगी (जेबीटी), खवांगी से इंद्र प्रकाश (जेबीटी) और खोंगा पांगी से मनोज कुमार (जेबीटी) को सम्मान मिलेगा। बिलासपुर के औहर से जगदीश कुमार (डीपीई), मंडी के राजगढ़ से रोहन लाल (डीपीई), हमीरपुर के मंझेली से राकेश सिंह (पीईटी) और जलाड़ी से पूर्णिमा कुमारी (टीजीटी) का चयन हुआ है। शिमला के नंदला से चमन लाल (जेबीटी) और पोर्टमोर से लोकिंद्र सिंह (सीएचटी) तथा सिरमौर के प्रेमनगर से सृष्टि शर्मा (जेबीटी) और लाहौल-स्पीति के गूलिंग से खेचोक जांगपो (टीजीटी) भी सामान्य पुरस्कार से सम्मानित होंगे।
विशेष पुरस्कार
विशेष पुरस्कार के लिए छह शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें सोलन के राजपुरा से रोशनी देवी (सीएचटी), शिमला के सरोग से सारिका आहूजा (प्रधानाचार्य) और जुब्बल से बलवंत झोटा (राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता) शामिल हैं। बिलासपुर के मोरसिंघी से स्नेह लता (राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता), मंडी के पांगणा से ललित कुमार (राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता) और शिमला के डाइट से वीरेंद्र चौहान (प्रधानाचार्य) को भी विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इनके अलावा स्कूल श्रेणी से जिला सोलन के शिक्षक शशि पाल काे बीते साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए इस साल राज्य पुरस्कार मिलेगा।
दो कॉलेज प्रिंसिपलों और तीन सहायक प्रोफेसर भी चयनित
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले पांच शिक्षकों को भी राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुरस्कार के लिए चुने गए शिक्षकों में राजकीय डिग्री कॉलेज रामपुर के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोटिया और राजकीय डिग्री कॉलेज जुखाला बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा शामिल हैं। कॉलेज संकाय श्रेणी में तीन सहायक प्रोफेसरों का चयन हुआ है। डिग्री कॉलेज हमीरपुर के रसायन विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. समजीत सिंह ठाकुर, राजकीय डिग्री कॉलेज चंबा के हिंदी के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रशांत रमन रवि और राजकीय डिग्री कॉलेज नादौन के रसायन विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत को भी राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलेगा।
सुजानपुर स्कूल की प्रिंसिपल मंजरी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
हमीरपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर की प्रधानाचार्य मंजरी महाजन का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है। पांच सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें सम्मानित करेंगी। पुरस्कार के तहत मेरिट प्रमाणपत्र, 50 हजार रुपये की नकद राशि और रजत पदक प्रदान किया जाएगा।
तकनीकी शिक्षा विभाग के पांच शिक्षक भी होंगे सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग के पांच संकाय सदस्यों और प्रशिक्षकों को इस वर्ष श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक कुमार शर्मा का चयन सरकारी फार्मेसी कॉलेज श्रेणी में श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। जेएन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. रितेश कौंडल को सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज श्रेणी में श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की श्रेणी में तीन प्रशिक्षकों को सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें राजकीय आईटीआई पधर जिला मंडी के फिटर ट्रेड के प्रशिक्षक पोहलो राम, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के प्रशिक्षक रवि दत्त तथा राजकीय आईटीआई मंडी के कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड के प्रशिक्षक सुभाष चंद शामिल हैं।