फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leader of Opposition mukesh agnihotri demand CM Jairam thakur CBI inquiry in MP pandit Ramswaroop suicide

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री: सरकार सीबीआई से कराए रामस्वरूप आत्महत्या मामले की जांच

Tue, 27 Jul 2021 09:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 09:23 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम जयराम सराज से आगे नहीं बढ़ पाए और सिर्फ विधायक की भूमिका में ही हैं। विकास के लिए आने वाले बजट और नौकरियों की बंदरबांट हो रही है।

विज्ञापन
Leader of Opposition mukesh agnihotri demand CM Jairam thakur CBI inquiry in MP pandit Ramswaroop suicide
मुकेश अग्निहोत्री ने की सांसद रामस्वरूप आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा के दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने कहा था कि अगर परिवार चाहेगा तो जांच सीबीआई से करवाई जाएगी। मुकेश ने कहा कि अब परिवार भी चाह रहा है तो इसकी जांच सीबीआई से ही करानी चाहिए। वह मंडी में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मंडी संसदीय उपचुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया है। इसकी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉ. परमार और आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह कांग्रेस के विरासत हैं, जिसे संजोकर रखा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान जयराम सरकार ने हिमाचल को शिखर से सिफर तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


जयराम सराज से आगे नहीं बढ़ पाए और सिर्फ विधायक की भूमिका में ही हैं। विकास के लिए आने वाले बजट और नौकरियों की बंदरबांट हो रही है। उन्होंने सीएम से पूछा कि हवाई अड्डे के लिए जमीन कब फाइनल होगी और कब हवाई अड्डा बनकर तैयार होगा। भाजपा के मैनिफेस्टो में फैक्टर टू लागू करने की बात कही गई है मगर आज तक फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा नहीं मिला है। इस दौरान उनके साथ आशा कुमारी, गंगू राम मुसाफिर, प्रकाश चौधरी, सुंदर सिंह ठाकुर और सोहनलाल ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed