फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   laptops to 9700 students by himachal govt after loksabha election 2019

चुनाव खत्म होने के बाद मिलेंगे 9700 मेधावी बच्चों को लैपटॉप

Sun, 17 Mar 2019 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Mar 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
laptops to 9700 students by himachal govt after loksabha election 2019
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के 9700 मेधावी विद्यार्थियों को लोकसभा चुनाव के बाद लैपटॉप मिलेंगे। लैपटॉप खरीद के लिए राज्य इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन 22 मार्च को बिड खोलेगी, लेकिन आचार संहिता हटने के बाद टेंडर अवार्ड होंगे। दसवीं और जमा दो कक्षा के 8800 व कॉलेजों के 900 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


साल 2018 में मेधावी विद्यार्थियों को सरकार लैपटॉप नहीं दे सकी थी। साल 2012 में धूमल सरकार के समय शुरू की गई। इस योजना को चलाने या बंद करने के संशय के बीच जयराम सरकार ने पूरा साल निकाल दिया। जनवरी 2019 में सरकार ने लैपटॉप देने का फैसला लेते हुए स्कूलों के दस हजार मेधावियों की संख्या को कम करते हुए 8800 किया। इसमें दोनों कक्षाओं के 4400-4400 मेधावी शामिल किए गए।

विज्ञापन

जयराम सरकार ने बदला योजना का नाम

laptops to 9700 students by himachal govt after loksabha election 2019

इसी योजना के तहत कॉलेजों के 900 मेधावी भी शामिल किए गए हैं। फरवरी महीने में इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन ने लैपटॉप की खरीद शुरू की। पहली मार्च को प्री बिड बैठक की गई है। 22 मार्च को बिड खुलेगी। इसके बाद फाइनेंशियल और टेक्निकल बिड होगी।

अप्रैल महीने तक यह प्रक्रिया चलेगी। 27 मई तक चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी। ऐसे में 27 मई के बाद कारपोरेशन टेंडर अवार्ड करेगी। ऐसे में संभावित है जुलाई महीने तक मेधावियों को लैपटॉप मिल सकेंगे।

जयराम सरकार ने कांग्रेस सरकार की राजीव गांधी डिजिटल योजना का नाम भी बदल दिया है। अब मेधावियों को श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत लैपटॉप दिए जाएंगे।

श्रीनिवास रामानुजन को संख्या सिद्धांत पर उनके हैरतअंगेज कार्य के लिए संख्याओं का जादूगर माना जाता है। महान गणितीय अवदान के लिए रामानुजन को गणितज्ञों का गणितज्ञ भी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed