फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Land siled in shimla due to rain

शहर में भूस्खलन से सड़कें बंद, कई भवनों को भी खतरा

Thu, 23 Sep 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Land siled in shimla due to rain
शिमला। राजधानी में भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में भूस्खलन होने और पेड़ ढहने से भारी नुकसान हुआ है। शहर में कई सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हो गई हैं।
विज्ञापन

ऐतिहासिक रिज मैदान पर भी बारिश के कारण दरारें और बढ़ गई हैं। दरारों में लगातार बारिश का पानी रिसने से इसके ढहने का खतरा बढ़ गया है। शहर में कई जगह नालों का मलबा सड़क और रिहायशी इलाके में घुस गया। जाखू में जोधा निवास के पास भूस्खलन के कारण सड़क को खतरा पैदा हो गया है। बैनमोर वार्ड के फ्लावरडेल में भूस्खलन से सड़क बंद हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद किमी सूद ने कहा कि इस बारे में नगर निगम को सूचना दे दी है। जल्द सड़क बहाल होगी। पंथाघाटी वार्ड में भी भूस्खलन के चलते कई भवनों को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय पार्षद राकेश शर्मा का कहना है कि शिवमंदिर के पास पिछली बारिश में भूस्खलन हुआ था। अब फिर भारी बारिश के कारण यहां पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। मौके पर तिरपाल लगाए जा रहे हैं। कनलोग में दुर्गा मंदिर के समीप डंगे में दरारें पड़ गई हैं। यहां दो पेड़ भी ढहने की कगार पर हैं। स्थानीय पार्षद बृज सूद ने बताया कि इस बारे में वन विभाग को सूचित कर दिया है। दोनों पेड़ कभी भी ढह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ ढहने से नुकसान, बिजली गुल
समरहिल और ईदगाह के पास बिजली लाइन पर पेड़ ढहने से इन इलाकों में बिजली गुल हो गई। वन विभाग की टीमों ने बारिश के बीच काम कर बिजली लाइन से पेड़ हटा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed