{"_id":"605cd0068ebc3ecbe1297687","slug":"lakker-bazar-bus-stand-shift-to-dhali-shimla-news-sml3655105118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढली शिफ्ट होगा शहर से लक्कड़ बाजार बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढली शिफ्ट होगा शहर से लक्कड़ बाजार बस अड्डा
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की कवायद, दएचआरटीसी की वर्कशाप के लिए 30 बीघा जमीन चयनित
शिमला। लक्कड़ बाजार बस अड्डे को ढली शिफ्ट करने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। ढली स्थित पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप को बस अड्डे में तब्दील किया जाएगा और वर्कशॉप को शनान के नजदीक स्थानांतरित करने की योजना है। यहां प्रशासन ने करीब 30 बीघा जमीन का चयन कर रखा है।
वर्कशॉप के शिफ्ट होने से काफी हद तक लक्कड़ बाजार से ढली तक बड़ी बसों के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। मौजूदा समय में वर्कशॉप के लिए वाया लक्कड़ बाजार से यह बसें जाती हैं। कई जगह संकरी सड़क होने की वजह से ट्रैफिक जाम लग जाता है। लिहाजा काफी सालों से लक्कड़ बाजार बस अड्डे को यहां से ढली शिफ्ट करने की कोशिशें हो रही हैं। वर्कशॉप शहर के बाहर कहीं भी चल सकती है। शनान में वर्कशॉप होने से सभी गाड़ियां लक्कड़ बाजार से न होकर बाईपास से जाएंगी।
फिर बाईपास होकर गुजरेंगी बसें
लक्कड़ बाजार बस अड्डा शिफ्ट होने के बाद अपर शिमला के लिए जाने और आने वाली सभी बसें शहर के अंदर आने के बजाय बाईपास से होकर गुजरेंगी। इससे शहर को जाम से राहत मिलेगी। अप्पर शिमला की ओर जाने वाले लोगों को भी जल्द गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
जमीन का कर लिया है चयन : डीसी
डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि प्रशासन ने वर्कशॉप को शिफ्ट करने के लिए 30 बीघा जमीन का चयन कर लिया है। पथ परिवहन निगम के साथ जल्द बैठक होगी। इसके बाद लक्कड़ बाजार बस अड्डे को शिफ्ट कर दिया जाएगा।