फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lady doctor false statement caught through facebook.

फेसबुक ने पकड़वाया महिला डॉक्टर का एक बड़ा झूठ

Fri, 05 Jun 2015 12:39 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
lady doctor false statement caught through facebook.

खुद को गंभीर बीमारी से ग्रस्त बताने वाली लेडी डॉक्टर का एक बड़ा झूठ पकड़ा गया। फेसबुक ने ऐसा राज खोला कि अब डॉक्टर से जवाब देते नहीं बन रहा। यह मामला हिमाचल के जिला चंबा का है।

विज्ञापन


यहां झूठ बोलकर मेडिकल लीव पर विदेश घूमने वाली महिला चिकित्सक आखिरकार अपने ही जाल में फंस गई। महिला डॉक्टर गंभीर बीमारी का बहाना बनाकर विभाग से छुट्टी ले ली थी। करीब चार महीने तक यह छूट्टी पर रही।
विज्ञापन


विभाग के अफसर यही समझते रहे कि लेडी डॉक्टर जल्द ठीक होकर वापस काम पर लौट आएगी। मगर जब डॉक्टर का फेसबुक अकाउंट देखा तो सभी दंग रह गए।

फेसबुक से ऐसे खुली पोल

lady doctor false statement caught through facebook.

दरअसल यह डॉक्टर बीमारी के बहाने विदेश घूमने चली गई। यहां से इसने फोटोग्राफ फेसबुक पर अपलोड कर दिए, जिससे भेद खुल गया। फेसबुक पर अपलोड की गई फोटो में महिला डॉक्टर ने छुट्टियों में घूमने का आनंद लेने जैसे टैग पोस्ट किए हैं।

यही नहीं, महिला चिकित्सक की इन छुट्टियों के लिए एक नामी संस्थान के डॉक्टर ने उसका मेडिकल सर्टिफिकेट भी बनाया था। महकमे ने अब इस डॉक्टर को भी नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा ने चार महीने तक गायब रही महिला डॉक्टर से जवाब तलब किया था। लिहाजा, डॉक्टर के अभिभावकों ने उसका मेडिकल पेश कर दिया है। इसमें गंभीर बीमारी से पीड़ित बताया गया है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग यह भी दावा कर रहा है कि महिला चिकित्सक विदेश में किसी संस्थान में प्रशिक्षण हासिल कर रही थी। इसके लिए उसने स्वास्थ्य विभाग से इजाजत नहीं ली और न ही विभाग को सच बताया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक गुप्ता ने महिला चिकित्सक के विदेश में घूमने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed