फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lady arrested for attempt of thieft

घर में चोरी करने के इरादे से घुसी चूड़े वाली महिला गिरफ्तार

Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
lady arrested for attempt of thieft
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है, जिस पर गहने व नकदी चोरी के आरोप हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता आशा रानी के बयान पर ज्योति वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी जीत सिंह ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आशा रानी निवासी दरंग ने बयान दर्ज करवाया कि उसका घर दरंग में गली के किनारे है। बुधवार दोपहर बाद 2 बजे चूड़ा पहने एक नवविवाहिता घर आई। उस समय सारा परिवार घर पर ही था और मिस्त्री काम पर लगाया हुआ था। उस समय रसोई में मिस्त्री ने बताया कि कोई चूड़ा पहने औरत घर आई है। जब महिला रसोई से निकलकर बाहर देखने आई तो वह औरत दरवाजे के पीछे छुपकर देख रही थी। उससे आने का कारण पूछा तो उसने कहा कि वह अपनी रिश्तेदार को निमंत्रण देने आई है और टालमटोल करती नजर आई। उसी समय महिला के ससुर ने उस नवविवाहिता को पहचान लिया और बताया कि यह वही औरत है, जो 2 दिसंबर को दिन के समय घर आई थी। अपने आप को नर्स बता रही थी। ससुर ने यह भी बताया कि कि इसी युवती ने उनकी रसोई में चाय बनाई थी और उन्हें भी पिलाई थी। कुछ समय बाद वहां से चली गई थी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 3 दिसंबर को जब उसने घर का सामान देखा तो कुछ सामान बिखरा दिखने पर शक हुआ। जांच करने पर पाया कि सोने का एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी टॉप्स, एक लेडीज अंगूठी व करीब 13 हजार रुपये गायब थे। यह गद्दे के नीचे थे। तब परिवार ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो यही नवविवाहिता घर घूमती हुई दिखी और आज भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इसकी पहचान की गई है। यह औरत दोबारा चोरी करने के इरादे से घर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस औरत का नाम-पता पूछा तब औरत ने अपना नाम ज्योति बाला पत्नी राजेश कुमार निवासी सुकड़याह तहसील नादौन बताया। महिला ने बताया कि इसी औरत ने 3 दिसंबर को घर में आकर चोरी की है।

ज्वालामुखी में हो रही चोरियों से जुड़े हैं तार
आरोपी महिला पर चोरी के आरोप साबित होते हैं तो ज्वालामुखी में हो रही चोरियों से भी पर्दाफाश हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ज्वालामुखी वार्ड नं 2 में भी एक स्थानीय घर से ऐसे ही एक महिला ने 5 हजार की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ज्वालामुखी के वार्ड 1, 2 व 3 में कई घरों में ऐसी ही एक महिला दस्तक दे चुकी है, जो खुद को कभी पुलिस, कभी नर्स और कभी किसी बहाने से घरों में घुसने का प्रयास कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed