{"_id":"58f840894f1c1b9d55470a41","slug":"labourer-saw-mysterious-things-while-working-in-a-building-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना भवन गिराते वक्त मजदूरों को दिखी ऐसी चीज कि बुलाना पड़ा तांत्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना भवन गिराते वक्त मजदूरों को दिखी ऐसी चीज कि बुलाना पड़ा तांत्रिक
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Thu, 20 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर में पुराने तहसील भवन के एक कमरे को गिराते वक्त अचानक मजदूर डर गए। इनका दावा है कि वहां कोई चुड़ैल रहती है। मजदूरों के अनुसार इस कमरे को गिराते वक्त अचानक तरह तरह की आवाजें आने लगी और एक औरत भी दिखाई देने लगी।
विज्ञापन
डरे मजदूरों ने काम बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार मिनी सचिवालय बनाने के लिए नादौन में गिराए जा रहे पुराने तहसील भवन के एक कमरे में चुड़ैल दिखने के दावों के बाद बुधवार को एक तांत्रिक बुलाया गया। तांत्रिक मोहम्मद इब्राहिम ने यहां पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन
इसके बाद ठेकेदार विजय धवन ने जेसीबी से काम शुरू करवाया। तांत्रिक का दावा है कि एक महिला और पुरुष की यहां मौत हुई है। इनके कारण यहां पर कार्यरत मजदूर प्रेत-आत्माओं से भयभीत हो रहे थे। तांत्रिक की पूजा पूरी होने के बाद मजदूर काम के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर काम शुरू करवाया। तांत्रिक के साथ आए लोगों देवराज, स्वरूप चंद, विजेंद्र, ठेकेदार विजय धवन का कहना है कि मोहम्मद इब्राहिम गगल में मजदूरी करता है और अपनी विद्या से लोगों के कष्ट दूर करता है। ठेकेदार विजय धवन का कहना है कि वह अब तक 200 से ज्यादा पुराने भवन गिरा चुका है, लेकिन ऐसी घटना उनके जीवन में पहली बार हुई है।