{"_id":"6165cb0b8ebc3e25df375a76","slug":"lab-way-distrub-due-to-encorchment-shimla-news-sml387022426","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब के बाहर लगा दिया पेटियों का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब के बाहर लगा दिया पेटियों का ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैब संचालकों की मनमानी से मरीज परेशान, मामले पर अस्पताल प्रबंधन रहा खामोश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की एसआर लैब के बाहर अवैध रूप से पेटियों के ढेर लगाने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। टेस्ट करवाने आए मरीजों की भीड़ के कारण यहां से ब्लड बैंक और बायोकेमिस्ट्री और माइक्रोबॉयोलाजी जाने वाले मरीजों को दिक्कतें हुईं। भारी भीड़ के कारण यहां जाने वाले लोगों को रास्ता तक बदलना पड़ गया। मरीजों और उनके तीमारदारों को स्किन ओपीडी से सीढ़ियों से होते हुए जाना पड़ा।
आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ के पूर्व महासचिव हरिंद्र मेहता ने बताया कि एसआर लैब संचालकों ने अवैध तरीके से पेटियों का ढेर लगा दिया है। बताया कि यहां से ऑर्थो ओपीडी, टेस्ट काउंटर, दवाई की दुकानों तथा सरकारी लैब के लिए मरीज आवाजाही करते हैं। पेटियों के कारण रास्ता तंग हो गया है। आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। इसके बारे में लैब के पदाधिकारियों से बातचीत की जाएंगी। अस्पताल में मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आने दी जाएंगी।