हिमाचल पहुंचे कुपवाड़ा में शहीद हुए जवानों के शव, देखने उमड़ा सैलाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए तीन जवानों के शव 4 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू पहुंच गए हैं। बुधवार दोपहर तीनों ही जवानों के शवों को सेना की गाड़ी में चंडीगढ़ से सुबाथू लाया गया है।
यहां इनके परिजन भी पहुंच गए हैं। वहीं, इनके अंतिम दर्शनों के लिए भारी जन सैलाब उमड़ आया है। कई स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार तीनों जवानों का सुबाथू में ही राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्थानीय लोग इनके अंतिम दर्शनों के लिए मंगलवार को भी यहां काफी संख्या में पहुंचे थे लेकिन इन्हें देर शाम तक सुबाथू नहीं लाया गया। इन्हें चंडीगढ़ में रखा गया था। हिमाचल के सुबाथू में 14 गोरखा रेजीमेंट का प्रशिक्षण केंद्र है।
इन तीनों जवानों ने यहीं से प्रशिक्षण हासिल कर देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। शहीदों में नेपाल के रहने वाले 38 वर्षीय हवलदार गिरीश गुरूंग, 40 वर्षीय दमर बहादुर पुन और 23 वर्षीय रोबिन शर्मा शामिल हैं।
तीनों की शहादत पर नाज, दुश्मनों को देंगे करारा जवाब
तीन जवानों को खोने का मलाल तो सुबाथू में दिखा लेकिन इसके साथ ही जवानों के बुलंद हौसले भी नजर आए। सेवानिवृत्त शौर्य चक्कर विजेता देव सिंह ठाकुर ने कहा कि कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा और गोरखा रेजीमेंट एक-एक जवान का बदला लेगी।
ठाकुर ने कहा की गोरखा रेजिमेंट के तीनों की शहादत नाज है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को दुशमनों को कड़ा जवाब देना चाहिए। जरूरत पड़ी तो दुशमनों को जवाब देने के लिए भूतपूर्व सैनिक भी पीछे नही हटेंगे।