फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu News A young man fell into the Parvati river after slipping in the Sanjha Chulha of Parvati Valley

Kullu News: पार्वती घाटी के सांझा चूल्हा में पैर फिसलने से पार्वती नदी में गिरा युवक, लापता, तलाश में जुटी टीम

Tue, 09 Jul 2024 08:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 09 Jul 2024 08:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पार्वती घाटी के सांझा चूल्हा नामक जगह पर नेपाली मूल का युवक का पैर फिसलकर पार्वती नदी में जा गिरा । स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम के साथ अन्य लोग तलाश करने में जुट गई है। 

विज्ञापन
Kullu News A young man fell into the Parvati river after slipping in the Sanjha Chulha of Parvati Valley
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुल्लू की पार्वती घाटी के सांझा चूल्हा नामक जगह पर नेपाली मूल का युवक का पैर फिसलकर पार्वती नदी में जा गिरा है। युवक उफनती पार्वती नदी में बहकर लापता हो गया है। घटना मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:00 के आसपास की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम के साथ अन्य लोग तलाश करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जरी के आसपास एक बिजली प्रोजेक्ट के टावर लगाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


इस दौरान दोपहर का भोजन के दौरान वह नदी किनारे आया और हाथ-पांव धो रहा था। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और पार्वती नदी में जा गिरा। बता दें कि इन दिनों नदी उफान पर बह रही है। पार्वती नदी में करीब दो माह के भीतर यह तीसरा मामला है और इसमें दो पर्यटक अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले 29 मई को पार्वती नदी में गुजरात का एक युवक फिसल कर पार्वती नदी में गिरने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा 26 जून देर शाम को मणिकर्ण के पास ही पार्वती नदी में एक महिला फोटो खींचने के चक्कर में नदी में जा गिरी और मौत हो गई। जरी अग्निशमन विभाग के प्रभारी हेम राज ने कहा कि घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे के आसपास की है। अभी तक की तलाशी में कोई सुराग नहीं लगा है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और नदी में बहे युवक की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed