Kullu Masjid Case: कुल्लू में ढोल नगाड़ों की थाप पर प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ; धारा 163 के बीच उमड़े लोग
हिंदू संगठनों ने रामशिला से ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए मस्जिद वाली गली तक पहुंचे। यहां पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। इस दाैरान प्रदर्शनकारियों ने जमीन पर बैठककर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखाड़ा बाजार मस्जिद में हुए अवैध निर्माण के विरोध में देवभूमि जागरण मंच के बैनर तले लोगों ने सोमवार को फिर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच ने 14 सितंबर को सौंपे गए ज्ञापन की पांच मांगों पर कार्रवाई न होने पर जिला प्रशासन के खिलाफ भी जमकर गुबार निकाला। लोगों ने अवैध निर्माण के विरोध में रामशिला से लेकर ढालपुर तक करीब तीन किमी तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान तीन जगह हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, वहीं प्रदर्शनकारियों और पुलिस के जवानों के बीच हल्की धक्कामुक्की भी हुई।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक देवभूमि जागरण मंच के आह्वान पर लोग रामशिला स्थित हनुमान मंदिर में जुटने शुरू हुए और 11:15 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद ढोल नगाड़ों की थाप पर प्रदर्शन शुरू हुआ। प्रदर्शन के सबसे आगे ढोल नगाड़ों, करनाल, नरसिंगे की स्वरलहरियों के साथ कुल्लवी परिधान में सजकर कुल्लवी नाटी डाली गई।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के बीच बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए लोग जब नारेबाजी करते अखाड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे तो यहां खड़े पुलिस जवानों के साथ हल्की धक्कामुक्की हुई। पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ करने लगे। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा। यहां से प्रदर्शनकारी ढालपुर रवाना हुए। और लोअर ढालुपर के हनुमान चौक पर फिर से हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ करने के बाद लोग झंडों के साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचे और जय श्रीराम के उदघोष के साथ नारेबाजी की।
देव भूमि जागरण मंच के क्षितिज सूद ने कहा कि 14 सितंबर को हुए धरने के दौरान प्रशासन को पांचों मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था, उस पर प्रशासन ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। अगर प्रशासन मांगों पर कार्रवाई करता तो इस तरह के धरने की नौबत नहीं आती है। मांगें पूरी न होने तक मंच चुप नहीं बैठेगा।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिले में आ रहे विशेष धर्म के प्रवासी प्रवासियों का पंजीकरण किया जाए। इनके खाने-पीने की वस्तु बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। नगर परिषद व अन्य स्थानीय निकायों की ओर से एक कमरे में पांच से आठ लोगों को रखा जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। बिना बिल का सामान बेचने व फेरी वालों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। फेरी वालों से स्थानीय लोगों के रोजगार पर असर पड़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.