फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu man burns to death after clothes catch fire from room heater

हीटर से बिस्तर में लग गई आग, जिंदा जल गया सो रहा व्यक्ति

Fri, 05 Jan 2018 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 05 Jan 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Kullu man burns to death after clothes catch fire from room heater

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कमरे के भीतर हीटर ऑन कर सो रहा एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह दर्दनाक घटना बुधवार रात जिला मुख्यालय से सटे अपर सुल्तानपुर की है। मनोहर लाल (50) किराये के घर में हीटर ऑन कर सो गया था।

विज्ञापन


हीटर से बिस्तर ने एकाएक आग पकड़ ली। मनोहर की पत्नी प्रतिभा शर्मा ने कमरे में धुआं देखकर मदद के लिए चीख-पुकार शुरू कर दी। आसपास के लोग इकट्ठे हुए लेकिन तब तक मनोहर बुरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन


लोगों ने करीब 90 फीसदी जल चुके मनोहर को गंभीर हालत में उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

मामले को देख रहे हेड कांस्टेबल कृष्ण लाल ने बताया कि वीरवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने  और बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने हीटर से लगी आग से हुए इस दर्दनाक हादसे को लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed