{"_id":"6227093f5cb7dd7c6607e873","slug":"kullu-aut-sainj-highway-construction-again-tied-tender-sought-for-land-acquisition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: औट-सैंज हाईवे निर्माण की फिर से बंधी आस, भूमि अधिग्रहण के लिए मांगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: औट-सैंज हाईवे निर्माण की फिर से बंधी आस, भूमि अधिग्रहण के लिए मांगे टेंडर
Tue, 08 Mar 2022 01:14 PM IST
Krishan Singh
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:14 PM IST
सार
औट-बंजार सैंज के 97 किलोमीटर लंबे हाईवे-305 के निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बंधी है। अब एनएच अथॉरिटी ने भूमि अधिग्रहण के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसमें हाईवे निर्माण में आने वाली जमीन के कागजात तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
हाईवे(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनावी साल में लोगों को औट-बंजार सैंज के 97 किलोमीटर लंबे हाईवे-305 के निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बंधी है। अब एनएच अथॉरिटी ने भूमि अधिग्रहण के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसमें हाईवे निर्माण में आने वाली जमीन के कागजात तैयार किए जाएंगे। इसे पहले टेंडर प्रक्रिया में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं उच्च मार्ग ने आपत्तियां लगाकर इसे रद्द किया था। अब एनएच ने फिर से हाइवे के भूमि अधिग्रहण के टेंडर बुलाए गए हैं। सरकार की ओर से औट-बंजार-सैंज को हाईवे का दर्जा दिए हुए एक दशक के करीब का समय हो गया है। लेकिन अभी भी इस हाईवे की हालत संपर्क मार्ग की तरह है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू से मात्र 100 किलोमीटर की दूरी को तय करने में बस को छह से सात घंटे और छोटे वाहनों को भी चार घंटे का समय लग रहा है। समुद्रतल से 10280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाला हाईवे न केवल संकरा और तीखे मोड़ वाला है बल्कि कई जगह पर हाईवे चढ़ाई और उतराई वाला भी है। हाईवे के निर्माण के साथ जलोड़ी टनल के निर्माण में हो रही भारी लेटलतीफी से पांच जिलों की जनता परेशान है। जिप सदस्य पूर्ण ठाकुर, सोहन लाल, प्रेम लाल, चुनी लाल, मोहन ठाकुर, कृष्ण लाल ने कहा कि हाईवे-305 को घोषित हुए लगभग एक दशक का समय होने वाला है, लेकिन अभी इसके डबललेन का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा है। -संवाद
विज्ञापन
एनएच-305 के अधिशाषी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि औट से सैंज तक हाईवे के निर्माण में आने वाली भूमि अधिग्रहण के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले साल केंद्रीय मंत्रालय ने इस प्रक्रिया में कुछ आपत्तियां लगाई थी। मगर अब फिर से भूमि अधिग्रहण के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन