फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep singh rathore statement over jairam thakur and ministers in shimla

राहुल की रैली से उड़ी जयराम और मंत्रियों की नींद: राठौर

Fri, 08 Mar 2019 05:36 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 08 Mar 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
kuldeep singh rathore statement over jairam thakur and ministers in shimla
फाइल फोटो

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस का युवा और छात्र सम्मेलन मंडी में होगा। लोकसभा चुनाव घोषणा से पहले प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शीघ्र बलाई जा रही है ताकि चारों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम जल्दी तय हो सकें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांगड़ा के चंबी में परिवर्तन रैली की सफलता से भाजपा नेताओं खासकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके मंत्रियों की नींद उड़ गई है। 
सोलन से 12 मार्च को शिमला संसदीय क्षेत्र में जनचेतना यात्रा आरंभ की जाएगी। इन क्षेत्रों मे 3-4 पंचायतों के क्लस्टर बनाए जाएंगे।

बद्दी में जन चेतना यात्रा का समापन होगा। इस दौरा प्रभारी रजनी और सह प्रभारी गुरकीरत मौजूद रहेंगे। प्रभारी रजनी पाटिल और सह प्रभारी गुरकीरत सिंह हमीरपुर में होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री तुरंत इस्तीफा दें: राठौर

kuldeep singh rathore statement over jairam thakur and ministers in shimla

इन कार्यक्रमों की तारीख बाद में तय होगी। राठौर ने कहा कि  कांग्रेस की चंबी रैली की सफलता से भाजपा नेताओं की परेशानी बढ़ गई है। भाजपा ने चंबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पन्ना सम्मेलन में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया था।

केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने वाले लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से भीड़ जुटाई गई थी। कांग्रेस से अपने बूते परिवर्तन रैली को सफल बनाया है। राठौर ने कहा है कि राफेल सौदे से संबंधित गायब होना काफी गंभीर मामला है।

उन्होंने कहा कि रक्षा सौदे के दस्तावेज गुम होने से रक्षा मंत्रालय की सुरक्षा पर सवाल उठने लग हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीता रमण को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed