चंबा: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ 390 श्रद्धालु मणिमहेश रवाना, बिना पंजीकरण अनुमति नहीं
उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को हड़सर से मणिमहेश तक के पैदल यात्रा मार्ग से पंजीकृत श्रद्धालु मणिमहेश के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि पहले दिन भरमौर से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी सेवा के माध्यम से 36 उड़ानें संचालित हुई, जिसमें 137 श्रद्धालुओं ने यात्रा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए पैदल मार्ग और 137 ने हेली टैक्सी से पवित्र यात्रा पर निकले। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को हड़सर से मणिमहेश तक के पैदल यात्रा मार्ग से पंजीकृत श्रद्धालु मणिमहेश के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि पहले दिन भरमौर से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी सेवा के माध्यम से 36 उड़ानें संचालित हुई, जिसमें 137 श्रद्धालुओं ने यात्रा की।
उन्होंने आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने श्रद्धालुओं से मौसम एवं यात्रा मार्ग की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने तथा प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने का भी आग्रह किया। एसडीएम ने बताया कि 26 अगस्त तक मणिमहेश यात्रा के दौरान लंगर लगाने के लिए 26 लंगर संस्थाओं ने उपमंडल अधिकारी कार्यालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली है। लंगर लगाने के इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 31 अगस्त से पहले उपमंडल अधिकारी कार्यालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी इच्छुक संस्थाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुमति लेने की अपील की है। मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।
यहां करवाएं पंजीकरण
श्रद्धालु यात्रा पर जाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा से पूर्व अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं और पंजीकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।