फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep rathore statement over cement rate hike

कुलदीप राठौर ने सीमेंट के दामों पर सरकार को घेरा

Sun, 21 Apr 2019 07:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Apr 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
kuldeep rathore statement over cement rate hike
फाइल फोटो

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में बढ़ते सीमेंट के दामों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लोगों से खुलेआम लूट बताया है। उनका कहना है कि चुनावों के समय मूल्य बढ़ाना कहीं न कहीं सरकार और कंपनी के बीच किसी सांठगांठ की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि जनहित में सीमेंट के दाम कम किए जाने चाहिए। राठौर ने कहा है कि प्रदेश में बनने वाला सीमेंट प्रदेश में महंगा और पड़ोसी राज्यों में सस्ता सरकार की खुली छूट का ही नतीजा है।
विज्ञापन


इस समय जब देश और प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं तो ऐसे में गुपचुप तरीके से इसके दाम में 20 से 30 रुपये की वृद्धि कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने राज्य सरकार से जानना चाहा है कि क्या उन्होंने ऐसा करने की कोई अनुमति दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी: राठौर

 हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के प्रचार पर चुनाव आयोग ने रोक लगाई हो। इस रोक से भाजपा के चरित्र का साफ पता चलता है।

प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की इस मामले में खामोशी महिलाओं के प्रति उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाते हैं। इन चुनावों में प्रदेश और देश में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

राठौर ने चुनाव आयोग के सत्ती पर प्रचार की 48 घंटों की रोक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में जबकि किसी राष्ट्रीय पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष दोषी पाया जाता है तो उसे नैतिक आधार पर अपने पद से खुद ही हट जाना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि साफ  है कि भाजपा के पास नैतिक मूल्य हैं ही नहीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की खामोशी उनकी राजनीतिक बेबसी को भी साफ बयां करती है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed