फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gudiya gangrape and murder case cbi team in shimla

गुड़िया केस: पीटरहॉफ से आज उखडे़गा सीबीआई का तंबू

Fri, 18 Aug 2017 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 18 Aug 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
kotkhai gudiya gangrape and murder case cbi team in shimla

पीटरहॉफ शिमला से सीबीआई का तंबू शुक्रवार को ही उखड़ जाएगा। पिछले काफी दिनों से पीटरहॉफ सीबीआई का बेस कैंप बना हुआ था। इसके बाद अब सीबीआई की विशेष जांच टीम के अधिकारी कोटखाई में ही डेरा डाल सकते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल हाईकोर्ट से छानबीन के लिए केवल दो हफ्ते का वक्त मिलने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम पूरी तरह से दबाव में है। आगामी दो हफ्तों में यह टीम गुड़िया मामले की छानबीन में अंतिम निष्कर्ष तक पहुंच सकती है। 
विज्ञापन



सीबीआई के जांच अधिकारी राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में विशेष अतिथि बनकर ठहरे हुए थे। सूत्रों ने बताया कि इन्हें तमाम सुविधाओं में हिमाचल सरकार की ओर से विशेष रियायतें दी जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर अब शीघ्रता से छानबीन को निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए दबाव में आई सीबीआई शुक्रवार से पीटरहॉफ में अपने बेस कैंप को बदलने जा रही है।

माना जा रहा है कि शुक्रवार को कुछ अधिकारी सीपीडब्ल्यूडी के ग्रैंड होटल के लिए शिफ्ट हो सकते हैं। कुछ अन्य अधिकारी कोटखाई में भी रहना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा कोटखाई के आसपास के कई विश्राम गृहों में भी सीबीआई की ओर से संपर्क साधा जा सकता है। 

ढारा तोड़ा या नहीं, ये जानने को मंगवाईं सेटेलाइट इमेज 
सीबीआई ने रिमोट सेंसिंग सेंटर हैदराबाद संपर्क कर वहां से भी दांदी जंगल की सेटेलाइट इमेज मंगवाई हैं। ये तस्वीरें दांदी जंगल और इसके आसपास के क्षेत्रों की मांगी गई हैं।

सूत्रों ने बताया कि ये छह जुलाई, इससे पहले और इससे बाद की मंगवाई गई हैं। जंगल के साथ बसे हलाइला जंगल में ढारा तोड़ा गया या नहीं या फिर जंगल की इस बीच स्थिति क्या थी?


इस सबको जानने के लिए सीबीआई इन तस्वीरों का इंतजार कर रही है। ये तथ्य भी सीबीआई की छानबीन को रफ्तार देंगे। सीबीआई को इन तस्वीरों का इंतजार है। 

पुलिस अफसरों के मोबाइल फोन कब्जे में लेने की भी सूचना 
सीबीआई ने काफी इलेक्ट्रानिक उपकरणों को भी अपने कब्जे में लिया है। सूत्रों ने बताया  कि सीबीआई ने पुलिस अधिकारियों के मोबाइल फोन तक अपने कब्जे में ले लिए हैं। इनमें व्हाट्सएप, अन्य मैसेजों आदि को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed