फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gangrape and murder case governor acharya dev vrat takes cognisance

गैंगरेप एंड मर्डर: एक्शन में आया राजभवन, दो दिन में तलब की रिपोर्ट

Thu, 20 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Jul 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
kotkhai gangrape and murder case governor acharya dev vrat takes cognisance
राज्यपाल आचार्य देवव्रत - फोटो : फाइल फोटो

कोटखाई में गुड़िया गैंगरेप हत्याकांड मामले में एक आरोपी की जेल में हत्या के बाद राज्यपाल ने सरकार से कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट तलब की है। राजभवन ने पुलिस महानिदेशक को भी तलब किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राज्यपाल डीजीपी से गुड़िया प्रकरण से जुड़ी तमाम पहलुओं के साथ बिगड़ती कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के संबंध में हुई कार्रवाई का अपडेट लेने के साथ दिशा-निर्देश भी जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


राजभवन का सख्त रुख होने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। राजभवन की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद सरकार कटघरे में खड़ी हो गई है। राजभवन से मुख्य सचिव वीसी फारका को लिखे पत्र में कहा गया है कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है, जिससे प्रदेश की जनभावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। देवभूमि में जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात भी राज्यपाल ने कही है। इनसे बिगड़ी स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।

इस समूचे घटनाक्रम को लेकर विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधिमंडल उनसे मिल रहे हैं। ज्ञापनों के माध्यम से दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग उठाई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई करके जनता में पैदा हो रहे असंतोष को नियंत्रित करने की दिशा में कदम उठाए, जिससे जनता का कानून व्यवस्था में भी विश्वास बना रहे हैं।


पांच बजे डीजीपी राज्यपाल से मिलने पहुंचे। डीजीपी ने उन्हें प्रकरण में अब तक हुई पुलिस कार्यवाही के साथ कस्टडी में हुई एक आरोपी की मौत से भी अवगत करवाया। कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्यपाल ने पुलिस को अहम दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed