फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   koti brandi water supply to shimla from monday

पानी की समस्या झेल रहे शिमला के लोगों के लिए बड़ी खबर

Sat, 28 May 2016 09:59 AM IST
रामेश्वरी ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
रामेश्वरी ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 May 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
koti brandi water supply to shimla from monday
कोटी-बरांडी पेयजल योजना - फोटो : फाइल फोटो

पानी की राशनिंग की मार झेल रही शहर की जनता के लिए बड़ी खबर है। कोटी-बरांडी पेयजल योजना से सोमवार से शहर को पानी की सप्लाई शुरू होने जा रही है। एमसी का दावा है कि कोटी-बरांडी से पानी की सप्लाई शुरू होते ही शहर में राशनिंग भी बंद कर दी जाएगी। एमसी के इस दावे से शहर में रोज नियमित पानी की आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन


कोटी-बरांडी योजना के पानी के सैंपल एमसी ने पुणे की लैब के अलावा आईजीएमसी भेजे थे। डिप्टी मेयर पुणे से रिपोर्ट शनिवार को आने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है रिपोर्ट सही होने पर अगले दिन से पानी की सप्लाई दे दी जाएगी। आईपीएच पहले ही इस पानी को हरी झंडी प्रदान कर चुका है।
विज्ञापन


परियोजना से कसुम्पटी टैंक तक पानी पहुंचाया जा चुका है। अब आगे पानी को जनता के बीच सप्लाई करने का जिम्मा नगर निगम का है। नगर निगम ने अपने स्तर पर सभी टेस्ट लैब से पानी की जांच करवाई। आईजीएमसी की लैब ने भी पानी के स्वच्छ होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पीलिया फैलने के बाद अश्वनी खड्ड परियोजना से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी। जिसके बाद नगर निगम ने शहर में पानी की राशनिंग शुरू कर दी। पानी की किल्लत झेल रहे शहर के लोगों को इस परियोजना के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परियोजना में पाइपें बिछाने का काम बीते शनिवार रात को पूरा हो गया था।

आईपीएच विभाग ने अनुसार परियोजना से पानी लिफ्टिंग का सफल परीक्षण नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में कर दिया गया है। आठ घंटे में आईपीएच इस परियोजना से चार एमएलडी से अधिक पानी सप्लाई करेगा। वर्तमान में आईपीएच शहर को 32 से 37 एमएलडी पानी सप्लाई कर रहा है।


आईपीएच ने दो बार करवाई है पुणे लैब से सैंपल जांच

आईपीएच दो बार योजना के पानी के सैंपलों की जांच करवा चुका है और इसे हरी झंडी दे दी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी पहले पानी के सैंपल जांचे हैं।

कोटी- बरांडी से यहां होगी पानी की सप्लाई

कोटी-बरांडी पेयजल परियोजना से छोटा शिमला, विकासनगर, बीसीएस, कसुम्पटी और न्यू शिमला के इलाकों में पानी की सप्लाई दी जाएगी।

नगर निगम के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि सैंपल की रिपोर्ट सही आने पर रोजाना पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। शहर में पानी की राशनिंग बंद कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed