फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   knh child swapping case: children meet their real parents

विज्ञान का चौंकाने वाला चमत्कार, पांच माह बाद अपने माता-पिता से मिले नन्हे मासूम

Fri, 28 Oct 2016 11:49 AM IST
अनिमेष कौशल, सुमित ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, सुमित ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 28 Oct 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
knh child swapping case: children meet their real parents

खुशी और गम के अजीब माहौल के बीच आखिर पांच महीने बाद अमानत और नितांश अपने असली मां-बाप की गोद में पहुंच ही गए। बच्चों की अदला-बदली करते हुए दोनों माएं दूसरे के जिगर के टुकड़े को सौंपते हुए फफक -फफक कर रो पड़ीं। अमानत की असली मां अंजना तो गश खा गईं।

विज्ञापन

knh child swapping case: children meet their real parents

एक ही रट लगाकर दोनों बच्चों को उसे सौंपने के लिए अंजना आखिर तक बिलखती रहीं। रोते हुए अंजना बस यही कहती रहीं कि वह अपने बेटे नितांश के बिना नहीं जी सकती। पति जितेंद्र और परिजनों ने नम आंखों से बमुश्किल अंजना की गोद से नितांश को लेकर उसकी असली मां शीतल को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

knh child swapping case: children meet their real parents

शीतल ने भी रोते हुए अमानत को उसकी मां अंजना को सौंपा। घर के बुजुर्गों और लोगों के समझाने के बाद बिलखतीं माताओं ने एक-दूसरे की गोद में बच्चों को सौंपते हुए दूध और खून के इस रिश्ते को ताउम्र निभाने की बात कही। इससे पूर्व शिमला के खलीनी में अंजना के घर पर अन्नग्रहण रस्म को निभाया गया।

विज्ञापन

knh child swapping case: children meet their real parents

विधिवत पूजा-अर्चना के बाद चांदी के सिक्के से दोनों बच्चों को खीर चटाई गई। दोपहर बाद ढाई बजे बच्चों की अदला-बदली की गई। इस दौरान अंजना, शीतल के साथ-साथ परिजनों समेत वहां मौजूद हरेक की आंखें नम हो गईं। अन्नग्रहण रस्म के दौरान अंजना, उसके पति जितेंद्र, इनके परिजन और कुछ रिश्तेदार शामिल रहे। मंडी से शीतल अपने रिश्तेदारों के साथ इस रस्म में शामिल हुईं।

knh child swapping case: children meet their real parents

वीरवार को दोनों परिवार बच्चों की अदला-बदली की सूचना हिमाचल हाईकोर्ट को देंगे। बता दें कि 26 मई को हिमाचल के सबसे बड़े मातृ एवं शिशु अस्पताल केएनएच की गलती से जन्म के बाद दोनों बच्चे बदल गए थे। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा।

knh child swapping case: children meet their real parents

कोर्ट के दखल के बाद दोनों दंपति हाजिर हुए। कोर्ट ने कहा- यह अपने आप में बड़ा विचित्र और तकलीफदेह केस है। आप दोनों खुद अलग कमरे में बैठकर बच्चों की अदला-बदली की तारीख तय कर कोर्ट को बता दें। दोनों दंपति पहली बार एक साथ बैठे और बच्चों की अदला-बदली के लिए 26 अक्तूबर का दिन चुना गया।

knh child swapping case: children meet their real parents

... रो मत बेटा, आज एकादशी पर लक्ष्मी घर आई है- पांच महीने बाद एकादशी के दिन अपने घर आई लक्ष्मी रूपी बेटी अमानत का स्वागत मां अंजना ने घर के दरवाजे पर तिलक लगाकर किया। बहन के स्वागत को भाई नैतिक ने खुद गुब्बारे लगाकर घर को सजाया। 

knh child swapping case: children meet their real parents

शिमला के भगवतीनगर स्थित कला भवन बुधवार को अन्नग्रहण रस्म के लिए विशेष तौर पर सजाया गया। मेहमानों की आवभगत को शामियाने लगाए गए। चाय-पानी से लेकर खाने तक का इंतजाम जितेंद्र ने अपने घर में किया। घर में बेटी के आने की जहां परिजनों में खुशी दिखी, वहीं पांच महीने तक गले से लगाकर रखे बेटे से बिछड़ने का गम भी सभी के चेहरों पर साफ दिखा।

knh child swapping case: children meet their real parents

बुधवार सुबह 11 बजे से जितेंद्र के घर रिश्तेदारों और दोस्तों का आना शुरू हुआ। घर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। बेटे नितांश को शीतल को सौंपने की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही थी, मां अंजना की धड़कनें तेज हो रही थीं। अंजना बेटे नितांश को किसी दूसरे को नहीं दे रही थीं। पांच माह बेटे को दूध पिलाने वाली मां आंखों से उसे एक पल के लिए भी आंखों से ओझल करने को तैयार नहीं थीं।

knh child swapping case: children meet their real parents

दोपहर बारह बजे पंडित ने जितेंद्र के घर पहुंचते ही पूजा का मंडप सजाया। 12 बजकर 55 मिनट से 3 बजकर 55 तक अन्नग्रहण का शुभ मुहूर्त था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जितेंद्र को फोन आया कि मंडी का दंपति खलीणी पहुंच गया है। यह सुनते ही अंजना का बिलखना और तेज हो गया। करीब दो बजे शीतल गोद में अमानत को लेकर जितेंद्र के घर पहुंचीं।

knh child swapping case: children meet their real parents

शीतल अपने मां-बाप और कुछ रिश्तेदारों के साथ पहुंचीं। घर पर बेटी के पहुंचने की सूचना मिलते ही अंजना दूसरे कमरे के दरवाजे पर खड़ी होकर बेटी से नजर मिलाने की जुगत करने लगीं। रिश्तेदार और पति के कहने पर अंजना ने कमरे से बाहर आकर बेटी का तिलक कर और शीतल को शक्कर खिलाकर घर में स्वागत किया।

knh child swapping case: children meet their real parents

बेटी के घर में प्रवेश करते ही पिता जितेंद्र की आंखें भी नम हो गईं। जितेंद्र ने बेटी को गोद में लेकर उसका माथा चूम कर दुलार किया। उधर, बेटी के बिछड़ने को लेकर शीतल भी उदास दिखीं। करीब सवा दो बजे अन्न ग्रहण की पूजा शुरू हुई। अंजना की गोद में बेटा नितांश बैठा था। वह काफी खुश था। पूजा के दौरान अंजना बार-बार बेटे को देखकर बिलखती रहीं।

knh child swapping case: children meet their real parents

अंजना को बिलखता देख पंडित जी ने कहा बेटी रो मत आज एकादशी है, इस दिन लक्ष्मी घर आई है। इसके बाद बेटे को पांच बार चांदी के सिक्के से खीर चटाई। इस रस्म के बाद बेटे नितांश को शीतल को देने को कहा गया। यह सुनते ही अंजना दोबारा जोर-जोर से रोने लगी। इस दौरान पति जितेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने अंजना को समझा बुझा कर बेटा शीतल की गोद में सौंपा।

knh child swapping case: children meet their real parents

इसके बाद बेटी अमानत को अंजना की गोद में दिया। पिता जितेंद्र ने बेटी को चांदी के सिक्के से खीर चटाई। अन्नग्रहण की रस्म पूरी होने के बाद दोनों माताएं कमरे में चली गईं। कमरे में जाकर दोनों ने बच्चों के जागने, सोने के अलावा खाने से संबंधित बातें साझा कीं। शाम करीब सवा छह बजे शीतल और अनिल अपने बेटे को लेकर खलीणी स्थित जितेंद्र के घर से रवाना हुए।

केएनएच मामला टाइम लाइन

knh child swapping case: children meet their real parents

26 मई : केएनएच में शीतल और अंजना की प्रसूति हुई। शीतल को नर्स ने बताया कि उन्हें लड़का हुआ है, जबकि कुछ देर बाद उन्हें लड़की दे दी गई।
13 जून : शिकायतकर्ता शीतल ने बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाया।
28 जून : डीएनए रिपोर्ट में मामले का खुलासा हुआ। मेल नहीं खाई रिपोर्ट।
30 जून : शीतल के परिजनों ने केएनएच प्रबंधन से की शिकायत।
13 जुलाई : पुलिस अधीक्षक शिमला से हुई मामले की शिकायत।
14 जुलाई : छोटा शिमला थाना के एसएचओ ने जांच को तलब किए परिजन।
15 जुलाई : पुलिस ने डीएनए टेस्ट करवाया।
28 जुलाई : पुलिस को प्राप्त हुई डीएनए की जांच रिपोर्ट।
04 अगस्त : पुलिस से दोबारा मामले की शिकायत की गई।
27 अगस्त : बच्ची का डीएनए सैंपल लिया गया।
09 सितंबर : डीएनए रिपोर्ट में मां-बाप से मैच नहीं हुए बच्चे के सैंपल।
19 सितंबर : डीएनए जांच के लिए शिमला के दंपति के पुलिस ने लिए सैंपल।
20 अक्तूबर : हाईकोर्ट में खुली डीएनए रिपोर्ट। दूसरे दंपति और बच्चे के मैच नहीं हुए सैंपल।
21 अक्तूबर : हाईकोर्ट में दोनों दंपति 26 अक्तूबर को अन्नग्रहण के लिए बच्चे बदलने को हुए राजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed