फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kisan Sangharsh Samiti will be on Indefinite strike for apple commission issue

इस मामले को लेकर सड़क पर उतरेंगे किसान, करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Fri, 21 Sep 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Sep 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sangharsh Samiti will be on Indefinite strike for apple commission issue

सेब खरीद में कमीशन का खेल खत्म करने को किसान-बागवान सड़क पर उतरेंगे। किसान संघर्ष समिति ने 24 सितंबर से नारकंडा में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का एलान किया है।

विज्ञापन


समिति ने सरकार से हिमाचल प्रदेश कृषि और बागवानी उत्पाद मार्केटिंग (विकास व नियमन) एक्ट 2005 को लागू करने की मांग की। वीरवार को शिमला में हिमाचल किसान सभा ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर आढ़तियों के साथ मिलीभगत कर किसानों और बागवानों को लूटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


माकपा विधायक और किसान सभा के पदाधिकारी राकेश सिंघा ने कहा कि करसोग, किन्नौर, आनी, निरमंड, रामपुर, ननखड़ी, बागी, नावर, टिक्कर, कोटगढ़, कुमारसैन, मतियाना, ठियोग और शिलारू के सेब उत्पादक कमीशन एजेंटों के खिलाफ  आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई संगठन समिति के बैनर तले प्रदर्शन करेंगे। माकपा नेता संजय चौहान ने बताया कि 17 सितंबर को बैठक में एसडीएम ठियोग, एपीएमसी सचिव, कृषि विभाग के उपनिदेशक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित किसान संगठनों ने कमीशन एजेंटों की लूट पर चर्चा की थी।

हिमाचल प्रदेश कृषि और बागवानी उत्पाद मार्केटिंग (विकास व नियमन) एक्ट 2005 के तहत कार्य करने को कहा था, लेकिन कमीशन एजेंट ने इसे खारिज किया। 

40 फीसदी आढ़तियों के पास नहीं लाइसेंस

Kisan Sangharsh Samiti will be on Indefinite strike for apple commission issue

अवैध तौर पर सेब के बॉक्स पर की गई काट को लौटाने से भी मना कर दिया। एक्ट में किए गए प्रावधानों के तहत किसानों व बागवानों के सब्जी और फलों को वजन के आधार पर बेच जा सकता है।

कहा कि कमीशन एजेंटों को सामान की अनलोडिंग के प्रति बॉक्स 5 रुपये की काट करने की अनुमति दी गई है, जबकि कमीशन एजेंट इसका 6 गुना (30 रुपये) प्रति बॉक्स की काट कर रहे हैं। विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि आढ़ती बागवानों को खुलेआम लूट रहे हैं।

40 फीसदी आढ़तियों के पास लाइसेंस नहीं हैं। सिंघा ने कहा कि साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का भी केंद्र सरकार ने जुमला छोड़ा है। 2014 के चुनावों में जिस तरह कालाधन वापस लाने की बात कही थी। उसी तर्ज पर अब आय दोगुनी करने की झूठी घोषणाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed