फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kiratpur-Nerchowk fourlane will start soon, two lanes will open

Bilaspur News: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन जल्द होगा शुरू, खुलेंगे दो लेन

Wed, 08 Feb 2023 11:13 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 11:13 AM IST
सार

जल्द ही किरतपुर-नेरचौक फोरलेन शुरू हो जाएगा।  इसके दो लेन को शुरू करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), फोरलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
Kiratpur-Nerchowk fourlane will start soon, two lanes will open
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन को लेकर बैठक आयोजित। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लोगों और देश भर के पर्यटकों के लिए जल्द ही किरतपुर-नेरचौक फोरलेन शुरू हो जाएगा।  इसके दो लेन को शुरू करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), फोरलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने फोरलेन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में फोरलेन निर्माण में पेश आ रही समस्याओं व भूमि अधिग्रहण संबंधी मामलों के समाधान के लिए जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के अधिकारियों, गाबर कंपनी के अधिकारियों, रेलवे के अधिकारियों व एनएचएआई के अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने बताया कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का कार्य अंतिम चरण में है। 

विज्ञापन


इस फोरलेन के बनने से बिलासपुर की दूरी कैंची मोड़ से मात्र 22 किलोमीटर रह जाएगी। इस फोरलेन में छोटी बड़ी पांच टनल और 22 मुख्य व 14 छोटे पुलों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि  पांचों टनल के छोर पहले ही मिल चुके हैं। इस फोरलेन में 22 मुख्य पुल  में से लगभग 17 पुल तैयार हो चुके  हैं और पांच बड़े पुल निर्माणाधीन हैं। 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त सभी छोटे पुलों का निर्माण हो चुका है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने गाबर कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस फोरलेन के निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधीन सभी क्षति ग्रस्त सड़कों का मरम्मत कंपनी द्वारा ही किया जाएगा। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इन सड़कों की रिपोर्ट तैयार कर कंपनी को सौंपेंगे। बैठक के उपरांत उपायुक्त ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित लोगों व गाबर कंपनी के अधिकारियों के साथ अलग से भी बैठक की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सभी को तय नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed