फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   kiratpur ner chowk four lane Project company work stooped by officers

फोरलेन में खनन कर रही कंपनी का काम रोका, मांगा रिकॉर्ड

Thu, 20 Feb 2020 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, गरामोड़ा (बिलासपुर)
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, गरामोड़ा (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Feb 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
kiratpur ner chowk four lane Project company work stooped by officers
सांकेतिक तस्वीर

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ा से कैंची मोड़ पर खनन कर रही कंपनी पर संबंधित विभाग ने शिकंजा कस दिया है। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर काम को रोक दिया है। कंपनी के अधिकारियों को माइनिंग की मंजूरी के दस्तावेज मुहैया करवाने के आदेश दिए गए हैं। उक्त दस्तावेज माइनिंग विभाग के शिमला कार्यालय में देने होंगे। इसके बाद ही कार्य शुरू हो पाएगा। मौके पर पुलिस से भी मदद की ली गई है। पुलिस आने वाले दिनों में भी मौके पर निगरानी रखेगी। 

विज्ञापन

फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने इस संबंध में शिकायत की थी। कहा था कि खनन कर पूरा पत्थर और अन्य सामग्री साथ लगते राज्य पंजाब में डंप कर बेची जा रही है, जिससे सरकार को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। शिकायत में कहा है कि पहले भी इस प्रकार से अवैध माइनिंग कर सामग्री पंजाब पहुंचाई जा चुकी है। समिति ने खनन अधिकारी से मांग की है कि पंजाब में जो डंप की गई सामग्री है, उसका भी पूरा डाटा मुहैया करवाया जाए। कंपनी से नुकसान की वसूली की जाए। इस पर खनन अधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन समिति को दिया है। 
विज्ञापन


उधर, जिला खनन अधिकारी बिंदिया रानी ने बताया कि खनन कर रही कंपनी का काम रोका गया है। उसे खनन के अधिकार के दस्तावेज मुहैया करवाने को कहा है। जब तक कंपनी दस्तावेज मुहैया नहीं करवाती,  तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग
फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के उपप्रधान अशोक कुमार, चिंता देवी, बलदेव, सीताराम, जगदीश राम और पूर्व सैनिक एवं महासचिव मदन लाल शर्मा ने बताया कि कंपनी हिमाचल में खनन कर पूरी सामग्री को पंजाब में डंप कर बेच रही है। उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed