फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   King Rot Apples sold for Rs 190, Dark Baron Gala at Rs 210 per kg

शिमला: 190 में बिका किंग रॉट सेब, डार्क बेरोन गाला 210 रुपये प्रति किलो

Tue, 20 Jul 2021 11:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 11:17 AM IST
सार

पराला मंडी की हरीश फ्रूट कंपनी (36 नंबर) में ठियोग के धरेच लोहारब के बागवान सचिन शर्मा किंग रॉट किस्म के 47 हॉफ बक्से बेचने के लिए लाए थे। 1200 से शुरू हुई बोली 1900 पर खत्म हुई। गुजरात के खरीदार ने सबसे ऊंची बोली लगाकर यह सेब खरीदा। 

विज्ञापन
King Rot Apples sold for Rs 190, Dark Baron Gala at Rs 210 per kg
किंग रॉट और डार्क बेरोन गाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग की पराला मंडी में किंग रॉट किस्म का सेब 190 रुपये किलो और रोहड़ू फल मंडी में डार्क बेरोन गाला 210 रुपये प्रति किलो बिका। पराला मंडी में 10 किलो की 47 पेटियों का 1900 रुपये प्रति पेटी भाव मिला। रोहड़ू फल मंडी में इस सीजन में पहली बार सेब की स्पर किस्म को 2100 रुपये प्रति पेटी दाम मिला।

विज्ञापन


पराला मंडी की हरीश फ्रूट कंपनी (36 नंबर) में ठियोग के धरेच लोहारब के बागवान सचिन शर्मा किंग रॉट किस्म के 47 हॉफ बक्से बेचने के लिए लाए थे। 1200 से शुरू हुई बोली 1900 पर खत्म हुई। गुजरात के खरीदार ने सबसे ऊंची बोली लगाकर यह सेब खरीदा। हरीश फ्रूट कंपनी के संचालक पराला मंडी के अध्यक्ष हरीश ठाकुर बिट्टू  ने बताया कि सेब को बेहतरीन साइज और फुल कलर के चलते बढ़िया दाम मिले हैं। दो लेयर की जगह अगर यह फुल पेटी होती तो 4750 रुपये तक रेट मिलता।
विज्ञापन


उधर, रोहड़ू फल मंडी की रविंद्रा फ्रूट कंपनी (12 नंबर) में कांसा कोटी के चेवड़ी के बागवान संजीव ठाकुर का सेब 2100 रुपये प्रति बॉक्स बिका। 13 बॉक्स का लॉट देहरादून के खरीदार ने खरीदा। खरीदारों ने 1500 से बोली शुरू की, जो 2100 पर खत्म हुई। रविंद्रा फ्रूट कंपनी के संचालक रविंद्र ठाकुर ने बताया कि यह माल रोहड़ू मंडी में इस सीजन के अब तक के रिकॉर्ड रेट पर बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढली मंडी में रॉयल 1800, पराला में 3000 बिका
सोमवार को शिमला की फल मंडी में रॉयल किस्म का सेब 1800 रुपये, जबकि ठियोग की पराला मंडी में 3000 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका। टाइडमैन सेब को ढली और पराला मंडी में 400 से 1500 रुपये तक दाम मिले। पराला में स्पर किस्म का सेब 1500 से 3800 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका।

बारिश से मंडियों में घटी सेब की आमद, संपर्क सड़कें बदहाल
ऊपरी शिमला में बीते कुछ दिन से हो रही बारिश के बाद मंडियों में सेब की आमद घटी है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस सप्ताह सेब सीजन के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद थी। कम मात्रा में ही सेब मंडियों में पहुंच रहा है। बारिश के बाद सेब उत्पादक क्षेत्रों में संपर्क सड़कों की हालत भी खराब हो गई है। ठियोग, कोटखाई, जुब्बल, रोहड़ूू, चौपाल में मुख्य सड़कों पर भूस्खलन होने तथा संपर्क सड़कों पर गड्ढों के कारण स्थिति खराब हो गई है। फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने प्रदेश सरकार से सेब सीजन के दौरान सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़कों की हालत में सुधार का काम युद्ध स्तर पर करने की मांग की है।


टीजीटी आर्ट्स की बैचवाइज भर्ती दो अगस्त से
एक्स सर्विसमैन के आश्रित कोटे से टीजीटी आर्ट्स की बैचवाइज भर्ती दो से छह अगस्त तक होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। इस कोटे में कुल 39 पद भरे जाने हैं। सामान्य वर्ग से 18, अनुसूचित जाति वर्ग से 17 और अनुसचित जनजाति वर्ग से चार पद भरे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश से दसवीं और बारहवीं कक्षा पास करने वाले या मूल रूप से हिमाचल के निवासी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed