फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Khushwant Singh Litfest from 10th october in kasauli.

लिटफेस्ट में आएंगी ये हस्तियां

Sun, 14 Sep 2014 10:10 PM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
Khushwant Singh Litfest from 10th october in kasauli.

पर्यटन नगरी कसौली में जानी-मनी लेखिका शोभा डे, अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा और नोबल शांति पुरस्कार से अलंकृत डॉ. आरके पचौरी के अलावा देश-विदेश के साहित्यकार, राजनीतिक व फिल्मी दुनिया की हस्तियां जुटेंगी। मौका होगा मशहूर लेखक स्वर्गीय खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का।

विज्ञापन


स्वर्गीय खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने बताया कि 10 से 12 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले लिटफेस्ट में नामी लेखक, एक्टर व राजनीतिक हस्तियां महत्वपूर्ण विषयों पर अपने संवाद देंगी। दो वर्ष पूर्व शुरू किए गए लिस्टफेट में हालांकि इस बार महान लेखक खुशवंत सिंह के न होने का मलाल होगा। 20 मार्च 2014 को 99 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन

ये हस्तियां करेंगी शिरकत

Khushwant Singh Litfest from 10th october in kasauli.

खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 10 से 12 अक्तूबर तक चलेगा। लिटफेस्ट की शुरुआत 10 अक्तूबर को शाम तीन बजे से होगी। 11 व 12 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से सेशन शुरू होगा। खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में फकीर आइजाजुद्दीन, पंजाब पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो मनप्रीत बादल, पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।

बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा, जानी-मनी लेखिका शोभा डे, बाची कारकरिया, अमरिंदर बजाज, राघव चंद्र, न्यूज एंकर बरखा दत्त, इंदिरा चंद्रशेखर, मंजू काक, मंजू कपूर, सयेदा हामिद, चारुकेसी रामदुरई, अलका पांडे, राजदीप सरदेसाई, महमूद फारुकी, सागरिका घोष, कविथा राव, बिना रमानी।

बहराम पंथाकी, रवि सिंह, पेंटर विवान सुंदरम, नोबल शांति पुरस्कार से अलंकृत डॉ. आरके पचौरी, मदन गोपाल सिंह, उपमन्यु चटर्जी, लुईस खुर्शीद, स्कवाड्रन लीडर राना चिना, आकर पटेल, जयश्री मिश्रा आदि दर्जनों नामचीन हस्तियां भाग लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed