{"_id":"6a3eb2dd06dc86c16206f9fa","slug":"keylong-father-and-son-from-delhi-go-missing-while-travelling-to-leh-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Keylong: लेह घूमने जा रहे हैं दिल्ली के पिता-पुत्र हुए लापता, केलांग में थी अंतिम लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Keylong: लेह घूमने जा रहे हैं दिल्ली के पिता-पुत्र हुए लापता, केलांग में थी अंतिम लोकेशन
Fri, 26 Jun 2026 11:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल स्पीति)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:10 PM IST
सार
लाहौल-स्पीति घूमने आए दिल्ली के हिमांशु तंवर अपने बेटे नक्षत्र तंवर के साथ लापता हो गए हैं। दिल्ली निवासी मानव ने अपने रिश्तेदार की तलाश के लिए मदद की अपील की है। प
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लाहौल-स्पीति घूमने आए दिल्ली के हिमांशु तंवर अपने बेटे नक्षत्र तंवर के साथ लापता हो गए हैं। दिल्ली निवासी मानव ने अपने रिश्तेदार की तलाश के लिए मदद की अपील की है। परिजनों के अनुसार 17 जून से दोनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनकी अंतिम लोकेशन 17 जून को केलांग स्थित एसबीआई बैंक के आसपास पाई गई थी। जानकारी के अनुसार हिमांशु तंवर अपने बच्चे नक्षत्र तंवर को लेकर यात्रा पर निकले थे। उन्होंने परिजनों को बताया था कि वे जांस्कर मार्ग से होते हुए लेह-लद्दाख घूमने जाने की योजना बना रहे हैं। उनके पास कोई निजी वाहन नहीं था और वे सार्वजनिक परिवहन या अन्य साधनों से यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि हिमांशु के तीन मोबाइल नंबर 6230906967, 9582004793 और 8448866148 हैं, लेकिन 17 जून के बाद से इन सभी नंबरों पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। लंबे समय से कोई सूचना नहीं मिलने के कारण परिवार की चिंता बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति पुलिस ने सभी पुलिस चौकियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और दोनों की तलाश में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को हिमांशु तंवर और नक्षत्र तंवर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वे दिल्ली निवासी मानव के मोबाइल नंबर 98735-46631 या फिर पुलिस कंट्रोल रूम लाहौल-स्पीति को तत्काल सूचित करें।
विज्ञापन