फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   KCC Bank scam: Case filed against three including the then Chaugan branch manager

KCC Bank Scam : तत्कालीन चौगान शाखा प्रबंधक समेत तीन पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Tue, 03 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 05:00 AM IST
सार

 चौगान बैजनाथ शाखा में वर्ष 2007 में हुए कथित ऋण घोटाले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
KCC Bank scam: Case filed against three including the then Chaugan branch manager
केसीसी बैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसी) की चौगान बैजनाथ शाखा में वर्ष 2007 में हुए कथित ऋण घोटाले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) बैजनाथ के आदेशों पर बीड़ थाने में की गई है। मामला याचिकाकर्ता राजेश कुमार निवासी कोटली, डाकघर गुनेहड़, तहसील बैजनाथ की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मई 2007 में बैंक शाखा में बुलाकर भ्रामक परिस्थितियों में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और एक नामी होटलियर को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व नियोजित साजिश रची गई। शिकायत के अनुसार 4 मई 2007 को तीन लाख रुपये का ऋण जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

जबकि संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर 17 मई को करवाए गए। आरोप है कि बाद में हस्ताक्षर लेकर पूरी प्रक्रिया को वैध दर्शाने का प्रयास किया गया। यह भी आरोप है कि जिस भूखंड के विरुद्ध ऋण स्वीकृत किया गया, उसकी कथित कीमत मात्र 44 हजार रुपये आंकी गई, जो बाजार मूल्य से काफी कम थी। शिकायतकर्ता ने इसे बैंकिंग नियमों की अवहेलना और मिलीभगत का स्पष्ट प्रमाण बताया है। अदालत के आदेश पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक राजन मेहता, समीर सूद निवासी बैजनाथ और गारंटर नीरज कुमार निवासी उस्तेहड़ तहसील बैजनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने पुष्टि की कि न्यायालय के निर्देशानुसार धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बैंक रिकॉर्ड, ऋण दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed