फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kaul Singh Thakur statement on BJP leaders.

सरकार कोई सेब नहीं है जो गिर जाए : कौल सिंह

Sat, 16 Apr 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 16 Apr 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
Kaul Singh Thakur statement on BJP leaders.
राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार कोई सेब नहीं, जो पेड़ से गिर जाए। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में कौल सिंह ने बीजेपी नेताओं के सरकार गिरने के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता खत्म हो रही है।

विज्ञापन


जिसके चलते भाजपा नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में बिलकुल स्थिर है। 2017 के विस चुनावों में कांग्रेस सरकार रिपीट करेगी।
विज्ञापन

 
तो अगस्त से शुरू होगा हमीरपुर मेडिकल कॉलेज  
कौल सिंह ने कहा कि विधानसभा में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का मामला उठा था। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने रावमापा स्कूल बाल के खाली भवन का सुझाव दिया था। कन्या और बाल स्कूल दोनों में विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते एक ही भवन में कक्षाएं शिफ्ट करने का सुझाव भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि स्कूल भवन का निरीक्षण किया गया है, जल्द मामले को शिक्षा विभाग के पास भेजा जाएगा। अगर मंजूरी मिली तो अगस्त से हमीरपुर में मेडिकल कालेज की कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं।

कमेटी की रिपोर्ट के बाद होगा बोर्ड-निगमों में फेरबदल
कौल सिंह ने बोर्ड-निगमों के चेयरमैन के सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार ने इक्नोमिक एंड रिसोर्स मोबाइलाइजेशन कमेटी का गठन किया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद बोर्ड-निगमों में फेरबदल होगा। वहीं प्रदेश के मंत्रियों की परफॉरमेंस के चलते विभागों में बदलाव की अटकलों पर कौल सिंह ने कहा कि यह अधिकार क्षेत्र मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह ब्रिगेड नाम की कोई चीज नहीं है। ब्रिगेड को खत्म कर दिया गया है। प्रदेश में आर्थिक संकट पर कौल सिंह ने कहा कि सरकार चलाने के लिए लोन लेने पड़ते हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में 25 हजार करोड़ ऋण था। बीजेपी के सत्ता संभालने के बाद यह 30 हजार करोड़ ऋण था, जो अब 37 हजार करोड़ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed